{"_id":"5a17134e4f1c1b4c528b53b0","slug":"los-agricultores-no-permitiran-que-nadie-ingrese-a-los-campos","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी को खेतों में नहीं घुसने देंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी को खेतों में नहीं घुसने देंगे किसान
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
हल्दौर क्षेत्र के ग्राम राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक को संबोधित करते वक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की ओर से पैजनियां में बुलाई गई पंचायत में फसल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की गई। किसानों ने मामले की शिकायत डीएम को पत्र भेजने का निर्णय लिया है।
क्षेत्र के जंगलों में फसल चोरों ने आतंक मचा रखा है। फसल चोरी पर अंकुश लगाने को लेकर गांव पैजनियां के पंचायत घर परिसर में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की ओर से गांव करनपुर गावड़ी, फजलपुर ढ़ाकी, पैजनियां, खासपुरा, उमरी बड़ी, ताहरपुर आदि गांवों के किसानों की पंचायत हुई। इसमें रामनाथ सिंह, मुनिदेव विश्वकर्मा, देशराज सिंह, मुनीश त्यागी, प्रकाश त्यागी आदि ने भाग लिया।
संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव कैलाश लांबा ने कहा कि फसल चोर किसानों के खेतों में घास काटने की आड़ में फसलों को काट रहे हैं। खेत में फसल की चोरी करते पकड़े जाने पर महिला चोर किसानों पर छेड़छाड़ करने व अन्य मामलों में फंसाने की धमकी देती हैं।
विज्ञापन
पंचायत में किसानों ने अन्य लोगों के खेतों में घुसने पर पाबंदी लगा दी। खेत में फसल चोरों के पकड़े जाने पर संगठन मामले की शिकायत पुलिस से करेगा। जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद ने क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्रों पर हो रही घटतौली पर रोष व्यक्त किया। भाजपा विधायक अशोक राणा को झूठे मुकदमे में फंसाने की निंदा की। पंचायत की अध्यक्षता सतपाल सिंह, संचालन ब्लाक अध्यक्ष वेदप्रकाश सिंह ने किया।