फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lord Shri Ram's idol unveiled, procession taken out

Bijnor News: प्रभु श्रीराम की मूर्ति का किया अनावरण, निकाली गई शोभायात्रा

Mon, 22 Jan 2024 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Lord Shri Ram's idol unveiled, procession taken out
-शोभायात्रा का कई जगह रामभक्तों ने धूमधाम से किया स्वागत
विज्ञापन

-रामधुन और भजन बजने से राममय हो गया शहर माहौल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अयोध्या उत्सव की जिले में धूम मची है। शहर के रामलीला मैदान में प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की मूर्ति का अनावरण किया गया। इसके बाद शहर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने सबका मन मोह लिया। रामधुन और भजनों से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया।

रामलीला सेवा समिति की ओर से रामलला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में भव्य कार्यक्रम का अयोजन हुआ। रविवार को रामलीला मैदान में सुचि मौसम चौधरी, एश्वर्य मौसम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी आदि ने प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की मूर्ति का अनावरण किया। इसके बाद वहां राम आरती की गई। इसके बाद रामलीला मैदान से शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, राम मंदिर मॉडल सहित अन्य झांकिया शामिल रहीं। जिनका रामभक्तों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा और आरती कर स्वागत किया। इसके अलावा रामभक्त हाथों में ध्वज लेकर शोभायात्रा में आगे बढ़े। रामधुन और भजनों से माहौल राममय हो गया। वहीं पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष एसके बबली, उदयपाल, राहुल सिंह, राम अवतार चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
आज रामलीला मैदान में जलाएं जाएंगे 51 हजार दीपक
रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। जिसके चलते सोमवार को रामलीला मैदान में सुबह के समय सुंदरकांड का आयोजन होगा। जबकि शाम को मैदान में 51 हजार दीपक जलाएं जाएंगे। जिसमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। समिति ने रामलीला मैदान में दीपक जलाने की व्यवस्था पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed