फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   LONIV and NHAI shied away from making the flyover pothole-free

फ्लाईओवर को गड्ढा मुक्त कराने से लोनिवि और एनएचएआई ने पल्ला झाड़ा

Sun, 29 Aug 2021 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
LONIV and NHAI shied away from making the flyover pothole-free
नजीबाबाद के डबल फाटक फ्लाईओवर पर गड्ढे। - फोटो : NAZIBABAD
फ्लाईओवर को गड्ढा मुक्त कराने से लोनिवि और एनएचएआई ने पल्ला झाड़ा
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर की आबादी के बीच स्थित डबल फाटक फ्लाईओवर को गड्ढामुक्त करने की जिम्मेदारी से एनएचएआई और लोनिवि ने अपना-अपना पल्ला झाड़ लिया। दोनों विभागों ने एक दूसरे पर फ्लाईओवर को गड्ढामुक्त कराने की जिम्मेदारी होने का दावा किया है।
नगर के आदर्शनगर निवासी मनोज शर्मा ने पीएम पोर्टल पर नजीबाबाद-कोटद्वार हाइवे समेत नगरीय फ्लाईओवर को गड्ढामुक्त कराने की शिकायत की थी। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा इस संबंध में राज्य सरकार को शिकायत का निस्तारण कराने के आदेश दिए गए थे। यूपी सेतु निगम कार्यालय बरेली के मुख्य परियोजना निदेशक देवेंद्र सिंह ने एक पत्रांक का हवाला देते हुए कहा कि 31 अगस्त, 2020 को नजीबाबाद डबल फाटक का फ्लाई ओवर लोनिवि निर्माण खंड- 2 नजीबाबाद को हस्तांतरित कर दिया गया था, जिसके तहत फ्लाईओवर के गड्ढों को भरने की जिम्मेदारी लोनिवि निर्माण खंड-2 की है।
विज्ञापन

उधर, लोनिवि निर्माण खंड- 2 नजीबाबाद के अधिशासी अभियंता ने पत्राचार में कहा कि डबल फाटक फ्लाईओवर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधीन है और इसके गड्ढों को वही ठीक कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed