फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Long life of children sought by worshiping Holi

होली का पूजन कर मांगी संतान की दीर्घायु

Thu, 17 Mar 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Long life of children sought by worshiping Holi
चांदपुर में शंकर बाजार में स्थित शिव मूर्ति परिसर में लगी होली पर मां होलिका की पूजा अर्चना करती ? - फोटो : BIJNOR
होली का पूजन कर मांगी संतान की दीर्घायु
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए होलिका दहन किया गया। महिलाओं ने होलिका स्थल पर पूजा करते हुए संतान की दीर्घायु की कामना की। रात नौ बजे के बाद जिले भर में 1858 जगहों पर होलिका दहन हुआ। सभी होली स्थलों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। आज होली के रंग जुलूसों की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। जिले में 42 जगहों पर होली का रंग जुलूस निकाला जाना है।
बृहस्पतिवार शाम नौ बजे के बाद होलिका दहन किया गया। लोगों ने होली के लोकगीतों के साथ दहन किया। होली दहन के वक्त होली के लोकगीत गूंजते रहे। लोगों ने होलिका की परिक्रमा करते हुए जौ की बाली को भूना। इससे पहले शाम के वक्त महिलाएं होलिका स्थल पर पूजा अर्चना के लिए पहुंची। प्रसाद और मिष्ठान होलिका को अर्पित किया गया।
विज्ञापन

आज दुल्हैंडी पर जिले में 42 जगहों पर रंग जुलूस निकाला जाना है। जिसके लिए पुलिस ने तैयारियां कर ली हैं। ड्रोन से निगरानी की जाएगी। जिससे जुुलूस के वक्त शांति व्यवस्था बनी रहे। बता दें कि जिले को तीन सुपर जोन, छह जोन, 21 सेक्टर और 146 सब सेक्टर में विभाजित किया गया है। वहीं, पुलिस मिश्रित आबादी वाले कस्बों को संवेदनशील मानकर चल रही है। जिसके चलते यहां पर पुलिस के साथ साथ पीएसी भी निगरानी करेगी। सभी होलिका दहन स्थलों पर सुरक्षा समिति बना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- कोट
होली के जुलूस की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। मिश्रित आबादी में पीएसी को तैनात किया गया है। किसी के ऊपर भी जबरन रंग न डाला जाए। रंग में भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी - डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी

चांदपुर के द हेजलमून स्कूल में होली मनाते बच्चे व शिक्षिकाएं।

चांदपुर के द हेजलमून स्कूल में होली मनाते बच्चे व शिक्षिकाएं।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed