बिजनौर का मूड: चुनाव पर चर्चा के दौरान राजनेताओं में जमकर बहस, अमर उजाला के कैमरे पर खुलकर बोले नेता
Lok Sabha Election 2024 : अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं की नब्ज टटोल रहा है। अमर उजाला की टीम ने शनिवार को बिजनौर में राजनीतिक दलों के साथ चर्चा करते हुए नेताओं की नब्ज टटोली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं की नब्ज टटोल रहा है। अमर उजाला की टीम शनिवार को बिजनौर जनपद पहुंची और राजनीतिक दलों के साथ चुनाव पर चर्चा की।
बिजनौर में दुष्यंत कुमार पुस्तकालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक दलों के नेताओं ने अमर उजाला के कैमरे पर खुलकर अपने-अपने मुद्दे रखे। वहीं, चुनाव पर चर्चा के दौरान राजनेताओं के बीच जमकर बहस हुई। अलग-अलग पार्टियों के नेताओं ने एक-दूसरे की कमियां गिनाईं।
फसलों का दाम, विकास, रोजगार मुद्दे पर हो चुनाव
दिन ढल रहा था और राजनीति पारा बढ़ रहा था। ऐसा पल व दृश्य अमर उजाला के चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' में लोकसभा चुनाव के मुद्दों पर चर्चा में था। इस संग्राम में भाजपा के प्रतिनिधि अच्छी कानून व्यवस्था और विकास की ताल पर सरकार की नीतियों पर ताल ठोक रहे थे। वहीं, एनडीएम गठबंधन का हिस्सा बनी रालोद के प्रतिनिधि सत्ता में रहकर किसानों के उत्थान की वकालत करते दिखाई दिए।
विपक्षी पार्टी कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि विकास की पोल खोलते हुए कानून व्यवस्था पर तीखे सवाल साध रहे थे। कांग्रेस नेता मुनीश त्यागी ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।
सपा प्रवक्ता अखलाक पप्पू ने किसानों के विकास पर सवाल उठाए और कहा कि कई जान चली गई, लेकिन बिजनौर-मेरठ हाईवे अभी भी बदहाल है। किसान नेता शूरवीर सिंह ने किसानों की समस्याओं को उठाया।
विपक्षी नेता नजाकत अली कंभौर ने भाजपा से रालोद गठबंधन पर सवाल उठाया और कहा कि समझौता गठबंधन है। इस पर रालोद नेत्री आशु राणा, संजीव चौधरी ने कहा कि किसानों के उत्थान के लिए एनडीए के साथी बने।
भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह ने कहा कि 70 साल में कांग्रेस को किसान व किसान मसीहा की याद नहीं आई। भाजपा की केंद्रीय सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर किसानों का मान बढ़ाया है। सरकार लगातार किसानों के हित में कार्य कर रही है। भाजपा व रालोद नेताओं ने विकास की बात पर चुनाव लड़ने की बात कही। वहीं, विपक्षी नेताओं ने कानून व्यवस्था, विकास, फसलों का उचित मूल्य, रोजगार के मुद्दे पर चुनाव होने की वकालत की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.