फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leopard hovering over the place where the woman was killed

महिला को मारने वाले स्थान पर मंडरा रहा तेंदुआ

Sat, 14 Dec 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Leopard hovering over the place where the woman was killed
नगीना देहात के गांव चमरूवाला में कैमरे में कैद हुआ गुलदार। - फोटो : BIJNOR
महिला को मारने वाले स्थान पर मंडरा रहा तेंदुआ
विज्ञापन

बिजनौर। गांव चमरूवाला में गुलदार का आतंक छाया हुआ है। गुलदार महिला को मारने वाले स्थान के आसपास ही घूमता हुआ पाया गया है। वन विभाग द्वारा लगाए गए टेप कैमरे में गुलदार की फोटो कैद हो गई हैं। वन विभाग गुलदार को पकड़ने के लिए गांव के आसपास पिंजरे लगा रहा है।

27 नवंबर को नगीना देहात थाने के गांव चमरूवाला निवासी राजपाल की पत्नी शमला देवी जंगल से पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। वहां गुलदार ने शमला देवी को मार डाला था। जिले में गुलदार के हमले में किसी की मौत होने की यह पहली घटना थी। इससे वन विभाग की टीम भी चौकस हो गई है। क्षेत्र के जंगल में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है, लेकिन गुलदार अब तक पिंजरे में नहीं फंसा है। गुलदार के हर दिन गांव में किसी दूसरी जगह दिखने से वन विभाग के अफसर भी परेशान हैं। वे गुलदार के दिखने वाली जगह पर पिंजरा लगाते हैं तो गुलदार अगले दिन गांव के किसी दूसरे हिस्से के पास दिखाई देता है। वन विभाग ने गुलदार की लोकेशन जानने के लिए गांव के बाहर की ओर पांच टैप कैमरे लगाए हैं। ये कैमरे अलग अलग जगह पर लगाए गए हैं। टैप कैमरे सेंसेटिव होते हैं। अपने आसपास कोई हलचल होने पर इनसे फ्लैश निकलती है और सामने वाले का फोटो खिंच जाता है। शुक्रवार रात एक टैप कैमरे में गुलदार की तस्वीर कैद हुई है। गुलदार महिला को मारने वाले स्थान के आसपास ही घूम रहा था। डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन का कहना है कि गुलदार गांव के पास के जंगल में दिखाई दे रहा है। उसे पकड़ने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed