{"_id":"6a5538227109177b0506218c","slug":"leopard-attacks-three-people-including-a-policeman-on-a-bike-bijnor-news-c-27-1-bij1007-184932-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बाइक सवार सिपाही सहित तीन पर गुलदार ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बाइक सवार सिपाही सहित तीन पर गुलदार ने किया हमला
विज्ञापन
घायल सिपाही के पैर पर गुलदार के हमले के निशान
रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक से लौट रहे थे तीनों
संवाद न्यूज एजेंसी
पैजनिया। क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर आबाद में छुट्टी पर घर आए यूपी पुलिस के सिपाही आकाश पर गुलदार ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वह वर्तमान में लखनऊ में तैनात है।
गुलदार ने पीछे से दूसरी बाइक पर आ रहे पुलिसकर्मी के रिश्तेदार और एक अन्य युवक को भी निशाना बनाया। वे भी मामूली रूप से घायल हो गए। घटना से गांव में दहशत व्याप्त हो गई। सिपाही आकाश रविवार की रात करीब 8:30 बजे गांव के ही लोकेंद्र, अपने फुफेरे भाई कृष और एक अन्य ग्रामीण के साथ तीन अलग-अलग बाइकों से हल्दौर से अपने गांव लौट रहे थे। परिजनों के अनुसार कुंवर ललित के खेत के पास घात लगाए बैठे गुलदार ने बाइक पर जा रहे आकाश के पैर पर हमला कर दिया। प्रतिरोध देख गुलदार हमला करने के बाद पीछे हटकर गुर्राने लगा। इसी बीच पीछे से दूसरी बाइक पर आ रहे कृष और मनीष पर भी गुलदार ने हमला किया।
शोर मचाने पर गुलदार अंधेरे में गुम हो गया। कृष को चार दिन बाद देहरादून में होने वाली मैराथन में हिस्सा लेना था लेकिन गुलदार के हमले से घायल होने के चलते अब वह इसमें शामिल नहीं हो पाएगा। परिजनों ने घायलों को बिजनौर के अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के आसपास कई दिनों से गुलदार दिखाई दे रहा था लेकिन उसके हमले की यह पहली घटना है। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी महेश गौतम का कहना है टीम भेज कर शीघ्र पिंजरा लगाया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।