फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Lekhpal's Health Deteriorated Due to Scolding of Commissioner Yashwant Roy in Bijnor

कमिश्नर के बुलाने पर बुरी तरह कांपने लगा लेखपाल, हालत बिगड़ी, पुलिस अफसरों की भी जमकर लगाई क्लास

Wed, 16 Oct 2019 02:39 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 16 Oct 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal's Health Deteriorated Due to Scolding of Commissioner Yashwant Roy in Bijnor
शिकायत सुनते कमिश्नर - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जनपद में मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर यशवंत रॉय मंगलवार को तहसील सभागार में शिकायतों की समीक्षा करने पहुंचे। उन्होंने कार्य के प्रति लापरवाही और जांच रिपोर्ट स्तर निम्न होने पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। कई लेखपालों, पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उन्होंने जमकर क्लास ले डाली। कमिश्नर के तेवर को देख लेखपाल राहुल प्रताप सिंह को पसीना आ गया और वह बुरी तरह से कांपने लगा। जिसके बाद कमिश्नर ने उसे सभागार से बाहर भेज दिया।

विज्ञापन


मंगलवार को तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में 70 से अधिक फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। करीब डेढ़ बजे मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर यशवंत रॉय फरियादियों की समस्या सुनने एवं शिकायतों की समीक्षा करने पहुंचे। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुना और पूर्व में संपन्न हुए समाधान दिवसों में आई शिकायतों के निरस्तारण की समीक्षा की। समीक्षा में खामियां मिलने पर उन्होंने एक के बाद एक अधिकारी को आडे़ हाथ ले लिया। धामपुर तहसील के लेखपालों प्रीतम सिंह, कैलाशचंद, जितेंद्र, ज्ञानेंद्र, कानूनगो प्रवीण सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार को जमकर फटकार लगाई। 
विज्ञापन


कमिश्नर ने जब लेखपाल राहुल प्रताप सिंह को बुलाया तो वह काफी देर तक नहीं पहुंचे। बाद में कई लेखपालों ने उन्हें पकड़कर कमिश्नर के समक्ष पेश किया तो राहुल के पसीने छूट गए और वह कांपने लगा। पटवारी की हालत बिगड़ते देख उसे वहां से बाहर भेज दिया गया। कमिश्नर ने स्योहारा थाने के दरोगा आशीष कुमार से शिकायत निस्तारण की तैयार जांच रिपोर्ट को सदन में पढ़कर सुनाने के आदेश दिए। दारोगा ने भरे सदन में रिपोर्ट को पढ़कर सुनाया। खामी पकड़ में आने पर कमिश्नर ने जांच रिपोर्ट की क्वालिटी में सुधार करने की हिदायत दी। कमिश्नर ने पुलिस और राजस्व विभाग की ओर से निस्तारित हुई करीब एक दर्जन से अधिक शिकायतों के पुन: जांच के आदेश दिए और उन्हें खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रेड लाइट एरिया में होगी बड़ी कार्रवाई, डीएम ने बुलाई बैठक, हाईकोर्ट ने लगाई थी जमकर फटकार

एसडीएम और तहसीलदार से निस्तारित शिकायतों की सही से मॉनिटरिंग कर क्वालिटी युक्त तरीके से सीन करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने एसडीएम को निर्देशित किया कि वह हर रोज आंगनबाड़ी सेंटरों की औचक चेकिंग करें। देखें कि पंजीकृत किशोरियों और महिलाओं को सरकार की ओर से मिलने वाली पंजीरी और पोषाहार मिल भी रहा है या नहीं। इस मौके पर कई अधिकारी गैरहाजिर मिले, जिनका वेतन रोकने और अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

शेरकोट के ईओ 18 को मुरादाबाद तलब
कमिश्नर ने नगर पालिका शेरकोट के ईओ धर्मराज के कार्यक्रम से गैराहाजिर होने पर असंतोष जताया। ईओ की गैरहाजिरी में मौजूद कर्मचारी को कमिश्नर ने तलब किया और पूछा कि जब नगर पालिका शेरकोट के निलंबित कर्मचारियों को बिना वेतन के बहाल किया जाना था तो ईओ ने इन निलंबित कर्मचारियों को सवेतन कैसे बहाल कर दिया। कमिश्नर ने ईओ को 18 अक्तूबर को कमिश्नरी पर पेश होने के निर्देश दिए हैं। 

लापरवाह शिक्षकों की सूची सौंपे बीएसए
कमिश्नर ने बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वह ऐसे शिक्षकों की अविलंब सूची तैयार कर उन्हें सौंपें, जो स्कूलों से अक्सर गायब रहते हैं। या जो कभी स्कूल नहीं जाते। शिक्षा की गुणवत्ता में सरकार की मंशा के अनुरूप सुधार लाने का प्रयास करें। जिले के अधिकांश विद्यालयों से शिक्षक लापता हैं। वह कभी स्कूल नहीं जाते। संज्ञान में लाया गया है कि ऐसा विभाग के अधिकारियों की जानकारी में है। ऐसे शिक्षकों को विभाग से बाहर किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed