{"_id":"64f4c1ff8ca02e5d830c2666","slug":"lawyers-will-be-on-strike-today-litigants-will-not-be-allowed-to-enter-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-10247-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आज हड़ताल पर रहेंगे वकील, वादकारियो को नहीं करने देंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आज हड़ताल पर रहेंगे वकील, वादकारियो को नहीं करने देंगे प्रवेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके बबली एवं महासचिव संजय कुमार के अनुसार हापुड़ प्रकरण के विरोध में सोमवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर यह निर्णय लिया गया है।
जिला बार अध्यक्ष एसके बबली ने कहा कि किसी भी वादकारी को न्यायालय परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। अधिवक्ता जनपद न्यायालय परिसर के प्रथम और द्वितीय गेट पर एकत्र होकर विरोध जताते हुए हड़ताल को सफल बनाएंगे। जिला बार अध्यक्ष ने सभी अधिवक्ताओं से सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे जनपद न्यायालय पर एकत्र होने का आह्वान किया।