{"_id":"62e183885dde0620a821ca4e","slug":"kundli-of-close-friends-is-also-being-scrutinized-dhampur-news-mrt598738081","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीबियों की भी खंगाली जा रही कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करीबियों की भी खंगाली जा रही कुंडली
विज्ञापन
करीबियों की भी खंगाली जा रही कुंडली
धामपुर (बिजनौर)। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शेरकोट थाना क्षेत्र में स्थित तीन मजारों को खंडित कर माहौल खराब करने के आरोपियों पर रासुका लगाकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों के करीबियों की भी कुंडली खंगाली जा रही है।
हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह, मनोज चौहान, अनिल पाल, टीकम सिंह फौजी ने कहा कि यदि पुलिस की ओर से इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया होता तो माहौल खराब हो सकता था। कहा कि सबसे बड़ा गुनाह आरोपियों ने अपनी पहचान को छिपाकर किया। विहिप के धामपुर जिले के कार्यवाहक अध्यक्ष अरुण प्रताप चौधरी ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। कहा कि पुलिस ने मामले का पटाक्षेप में करने में देरी नहीं की, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। विहिप के रंजीत सिंह, महेश कुमार का कहना है कि आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। कार्यकर्ता पंकज कुमार शर्मा, सुशील कुमार का कहना है कि इस मामले में और भी शामिल हो सकते हैं। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से आरोपियों की रिमांड पर लेकर गंभीरता से मामले की जांच करनी चाहिए। वहीं एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह का कहना है कि अभी मामला खत्म नहीं हुआ है। पुलिस और कई जांच एजेंसियां घटना की बारीकी से जांच में लगी हैं। आरोपियों और उनके करीबियों की भी कुंडली खंगाली जा रही है। मामले के उजागर होने पर किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।