फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Kishore dies due to drowning in Malan river

किशोर की मालन नदी में डूबने से मौत

Fri, 30 Jul 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Kishore dies due to drowning in Malan river
किशोर की मालन नदी में डूबने से मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद। मालन नदी में अपने साथियों के साथ नहाने पहुंचे एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीएम, पूर्व चेयरमैन सहित बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पहुंच गए। गोताखोरों ने नदी में डूबे किशोर को बाहर निकाला, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

विदेश में रह रहे अल्ताफ अहमद की पत्नी अमान नगर नजीबाबाद में किराए के मकान में रहती हैं। उनका 13 वर्षीय पुत्र शादान अपने साथियों के साथ शुक्रवार को संतोषी माता मंदिर के निकट रपटा पुल क्षेत्र में नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह नदी में डूब गया। साथियों से सूचना मिलने पर रम्पुरा के बड़ी संख्या में गोताखोर घटनास्थल पहुंच गए। पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां, एसडीएम परमानंद झा, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, थाना प्रभारी दिनेश गौड़ ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्षेत्रीय गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे किशोर की तलाश कराई। करीब एक घंटे बाद गोताखोरों ने नदी में डूबे किशोर तलाश कर लिया। किशोर को तत्काल निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसडीएम और पूर्व चेयरमैन ने परिजनों को किशोर के पोस्टमार्टम कराने पर राजी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed