फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Khushkhabari: Brushed products associated wKhushkhabari: Brushed products associated with wood art in ODOPith wood art in ODOP

खुशखबरी: ओडीओपी में काष्ठ कला के साथ जुड़ा ब्रश उत्पाद

Thu, 10 Apr 2025 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Khushkhabari: Brushed products associated wKhushkhabari: Brushed products associated with wood art in ODOPith wood art in ODOP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) में शामिल नगीना के काष्ठ कला उद्योग के साथ अब शेरकोट का ब्रश उद्योग भी शामिल हो गया है। लखनऊ में औद्योगिक विकास आयुक्त की बैठक में इसे मंजूरी दी गई। देश में ब्रश और इससे जुड़े उत्पादों की पूर्ति शेरकोट क्षेत्र की इकाइयों से ही होती है। ओडीओपी में शामिल होने से इस उद्योग को और बढ़ावा मिलेगा।
नगीना का काष्ठ कला उद्योग भारत समेत कई देशों में पहचान रखता है। इसी तरह शेरकोट में बने ब्रश की भी देश और विदेश में मांग है। यहां पर लगभग 330 छोटी-बड़ी इकाइयां संचालित हैं। इनसे करीब 30 हजार लोग रोजगार हासिल कर रहे हैं।
विज्ञापन

यहां पर ब्रश का उत्पादन प्रतिवर्ष लगभग सौ करोड़ का है। लगभग 15 करोड़ के ब्रश उत्पाद नेपाल, भूटान व अन्य देशों को निर्यात किए जाते हैं। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि ओडीओपी योजना का उद्देश्य बिजनौर जैसे जिलों में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना के तहत, सरकार व्यवसाय शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता और प्रशिक्षण प्रदान करती है। इससे स्थानीय उद्यमियों को अपने उत्पादों को विकसित करने में मदद मिलती है। ओडीओपी के साथ जुड़ने से शेरकोट के ब्रश एवं उससे जुड़े उत्पादों के कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed