{"_id":"64da63699d49a4d6e90e7226","slug":"kho-river-water-entered-sherkot-people-vacated-their-houses-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-3713-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धामपुर - शेरकोट में घुसा खो नदी पानी, लोगों ने खाली किए मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धामपुर - शेरकोट में घुसा खो नदी पानी, लोगों ने खाली किए मकान
Mon, 14 Aug 2023 10:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 14 Aug 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
शेरकोट के मुहल्ला फतेहनगर में घुस खो नदी के बाढ़ का पानी। फोटो संवाद
- नदी के तेज बहाव से हाईवे-74 किनारे स्थित तटबंध के टूटने की आशंका
- प्रशासन ने नदी किनारे वाले गांवों में कराया एनाउंसमेंट, सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शेरकोट (बिजनौर)। पहाड़ों पर हो रही बारिश के पानी से खो नदी में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। नदी के तेज बहाव से हाईवे-74 किनारे स्थित मनोकामना मंदिर से लेकर राजपूताना तक के तटबंध को खतरा पैदा हो गया है। खादर क्षेत्र के कई गावों व शेरकोट के मोहल्ला फतेहनगर में बाढ़ का पानी घुस गया है। लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचना शुरू कर दिया है।
सोमवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी खादर क्षेत्र के कई गांवों में एनाउंसमेंट करा लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उनसे कहा गया कि नदी में पानी के और बढ़ने की संभावना है। इसलिए वह गांव को खाली कर सुरक्षित स्थान पर शरण ले लें। हालांकि सिंचाई विभाग के अधिकारी नदी के कटाव को ठीक करने के प्रयास में लगे हैं। सोमवार शाम चार बजे नदी में करीब 88 हजार क्यूसेक से अधिक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।
खो नदी में अचानक बढ़े जलस्तर को देखते हुए सिंचाई विभाग के मुरादाबाद के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार, एसडीएम मोहित कुमार ने टीम के साथ नदी के तटबंधों को निरीक्षण किया। कहा कि नदी के तेज पानी ने अभी तटबंधों को कोई खतरा नहीं है। नदी के बाढ़ का पानी सोमवार को नंदगांव, नयांगांव, नाथाडोई व शेरकोट के मोहल्ला फतेहनगर में फिर से घुस गया है।
विज्ञापन
उधर, डीएम के आदेश पर शेरकोट पुलिस ने खादर क्षेत्र के गांवों में लोगों को अलर्ट कर दिया है। लोगों को सुझाव दिया है कि नदी में और पानी के बढ़ने की संभावना है। इसलिए वह परिवार के साथ सुरक्षित स्थानों पर जाकर शरण ले लें। जिसके बाद लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर जाना शुरू कर दिया है। नंदगांव, नाथाड़ोई के ब्रह्मपाल, परमानंद, वीर सिंह, संग्राम सिंह, पप्पन, प्रेम सिंह का कहना है कि नदी का पानी मनोकामना मंदिर की ओर से तेजी से कटाव कर रहा है। यदि मंदिर को नुकसान पहुंचा तो हाईवे को भारी नुकसान हो सकता है।