{"_id":"62128a9b2869a026247e59f9","slug":"kanwariyas-will-pass-through-bad-roads-nazibabad-news-mrt577705446","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल मार्गों से होकर गुजरेंगे कांवड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल मार्गों से होकर गुजरेंगे कांवड़िये
विज्ञापन
मंडावली क्षेत्र के बदहाल मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग से गुजरते वाहन।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदहाल मार्गों से होकर गुजरेंगे कांवड़िये
मंडावली/नांगलसोती। महाशिवरात्रि पर्व पर हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्त इस वर्ष भी बदहाल मार्गों से होकर गुजरेंगे। क्षेत्रवासी कई वर्षों से कांवड़ यात्रा वाले संपर्क मार्गों की मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने इन मार्गों की सुध नहीं ली, जिस कारण शिवभक्तों को कांवड़ लेकर मार्ग पर पड़े पत्थर व कंकरीट से होकर गुजरना पड़ेगा।
मंडावली क्षेत्र का मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास संपर्क मार्ग काफी समय से क्षतिग्रस्त है। सात किमी के इस संपर्क मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे और नुकीले पत्थर हैं, जिस कारण मार्ग पर आए दिन हादसे होने का अंदेशा रहता है। मुरादाबाद, कांठ, स्योहारा, धामपुर, ठाकुरद्वारा आदि क्षेत्रों के कांवड़िए इसी मार्ग से होकर मोटा महादेव मंदिर पहुंचते हैं। क्षेत्रीय ग्रामीण रोहिताश सिंह, कलवा चौधरी, घसीटा सिंह, राजपाल सिंह, मो. अली, वाहिद का कहना है कि ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से इस मार्ग की मरम्मत कराने मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। छह माह पूर्व मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग पर चौड़ीकरण का कार्य हुआ था, लेकिन वह कार्य भी पूरा नहीं किया गया। बदहाल मार्ग पर धूल उड़ने के कारण शिवभक्तों को कांवड़ यात्रा में भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
वहीं, नांगलसोती क्षेत्र का नांगल-चंदक मार्ग और नांगल-भागूवाला नहर पटरी मार्ग भी क्षतिग्रस्त होने से कांवड़ियों को कांवड़ यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इन दोनों मार्गों से बड़ी संख्या में बिजनौर, मेरठ, बुलंदशहर क्षेत्र के कांवड़िये गुजरते हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों की मांग के बाद मार्गों की मरम्मत नहीं कराई गई।