फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Jeth' is burning so much in the heat of Nautapa after 61 years

Bijnor News: 61 साल बाद नौतपा के ताप में इतना तप रहा ‘जेठ’

Thu, 30 May 2024 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
'Jeth' is burning so much in the heat of Nautapa after 61 years
- 1962 जैसी ही 29 मई 2024 को जनपद में रही भीषण गर्मी के हालात
विज्ञापन

-भीषण गर्मी के चलते बिजली लोड बढ़ने से फुंक रहे बिजली ट्रांसफार्मर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर । इस बार गर्मी रिकॉर्ड बना रही है, लेकिन 61 साल पहले भी इसी तरह नौतपा तपा था। इस साल फिर से नौतपा के ताप में जेठ माह इतना तप रहा है। नौतपा में अब हर रोज पारा 40 डिग्री पार जा रहा है। हालात यह है कि सुबह दस बजे ही 38 डिग्री तक तापमान पहुंच रहा है। भीषण गर्मी के चलते दोपहर में शहर की सड़कों पर इक्का दुक्का ही राहगीर दिखाई देते हैं।
जनपद में 1962 के जैसी ही भीषण गर्मी हो रही है। जिले के गजेटियर के अनुसार 1962 में 29 मई को 43.9 डिग्री सेल्सियस तापमान था। औसतन उन दिनों जनपद का तापमान अधिकतम 39.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। 1960 जून में जनपद का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पास दिखाया गया है।
विज्ञापन

इंटरनेट मौसम की वेबसाइट के अनुसार बुधवार को बिजनौर तहसील क्षेत्र, नजीबाबाद क्षेत्र, चांदपुर क्षेत्र, नगीना क्षेत्र का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा और धामपुर तहसील क्षेत्र का एक डिग्री कम 42 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना अनुसंधान की मौसम वेधशाला के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
-पांच तहसीलों का तापमान
नगीना - 41.8 डिग्री सेल्सियस
नजीबाबाद - 43 डिग्री सेल्सियस
बिजनौर - 43 डिग्री सेल्सियस
चांदपुर - 43 डिग्री सेल्सियस
धामपुर - 42 डिग्री सेल्सियस
-नोट यह आंकड़े इंटरनेट मौसम वेबसाइट के लिए हुए हैं।
---
-भीषण गर्मी से बढ़ रही बिजली की मांग, सिस्टम हुए ओवरलोड
पिछले कई दिनों से जनपद में गर्मी अपने तेबर दिखा रही है। भीषण गर्मी से बिजली की मांग बढ़ रही है। मांग व खपत में अंतर आने से जिले के बिजली सिस्टम ओवर लोड होने लगे हैं। ओवरलोडिंग होने से बिजली आपूर्ति के दौरान लाइनों में 200 वोल्टेज भी आ रहे हैं। यहीं नहीं लोड अधिक होने से बिजली ट्रांसफार्मर फुंकने लगे हैं। अफसरों के अनुसार मंगलवार को वर्कशाॅप में रिपेयरिंग को 20 से 25 ट्रांसफार्मर आए थे। जबकि पिछले माह संख्या दस भी नहीं होती है। शहर से लेकर गांव तक बिजली की खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मर धधक रहे हैं। उधर वर्कशाप के सहायक अभियंता रविप्रकाश ने बताया कि यदि कहीं ट्रांसफार्मर में चिंगारी या तेल निकले आदि समस्या आ रही है, तो आम आदमी तुरंत सूचना दें। तुरंत ट्रांसफार्मर को सही कराया जाएगा।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed