फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ITI was being constructed with substandard bricks

घटिया ईंटों से हो रहा था आईटीआई का निर्माण

Wed, 11 Aug 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
ITI was being constructed with substandard bricks
हल्दौर के गांव शेरपुर कल्याण में राजकीय आईटीआई के निर्माण कार्य को देखते डीएम उमेश मिश्रा व विधा? - फोटो : BIJNOR
घटिया ईंटों से हो रहा था आईटीआई का निर्माण
विज्ञापन

हल्दौर। गांव शेरपुर कल्याण में में निर्माणाधीन आईटीआई भवन के निर्माण में दोयम ईंटों का प्रयोग किया जा रहा था। औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम और विधायक ने मामला पकड़ा। डीएम ने ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई आर गुणवत्ता पूर्ण तरीके से एवं समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर कल्याण में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और भाजपा विधायक ओम कुमार बुधवार दोपहर करीब 12 बजे निर्माणाधीन राजकीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भवन का निरीक्षण करने पहुंचे। कॉलेज पर करीब साढे़ ग्यारह करोड़ रुपये की लागत से एक साल से निर्माण कार्य चल रहा है। मार्च 2022 तक कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा कराने की अवधि निर्धारित की गई है। डीएम ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की बारीकी से जांच की। बताया गया कि निर्माण में दोयम ईंटों का प्रयोग किया जा रहा था। जिस पर डीएम ने ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण और समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी निर्माण कार्य पर निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि ठेकेदार को चेतावनी दी कि निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य करें। विधायक ओमकुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ईंटों में खामियां दिखी थी। इसके लिए ठेकेदार को चेतावनी दी गई है। कुछ ग्रामीणों ने विधायक ओमकुमार से कॉलेज का मुख्य मार्ग की चौड़ाई बढ़ाए जाने की मांग की। विधायक ओम कुमार ने कहा कि आईटीआई का निर्माण होने से क्षेत्र का विकास होगा। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सुनील सागर, एई सुरेंद्र सिंह, जेई चंद्रभान सिंह, ब्लॉक प्रमुख चौधरी विजेंदर सिंह, बीडीओ नरेंद्रपाल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष दर्पण रावल, पूर्व ग्राम प्रधान वरुण प्रताप सिंह उर्फ हनी, अतुल मारवाड़ी, ग्राम प्रधान हेमेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन नरेश कुमार, भानु प्रताप सिंह, ऋषभ रस्तोगी, घनश्याम सिंह, तेजपाल सिंह लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed