{"_id":"64b051374d14033a550ad1d4","slug":"instructions-to-take-the-people-trapped-in-the-flood-to-a-safe-place-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-6912-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश
Fri, 14 Jul 2023 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम रावली में निरीक्षण करते डीएम उमेश मिश्रा।
- डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण
- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम रावली का निरीक्षण किया। डीएम ने गांव में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बाढ़ में फंसे वन गुर्जरों के प्रवासी परिवार की स्कूल में अस्थायी रूप से व्यवस्था करने के तहसीलदार को निर्देश दिए। ग्राम रावली के नीचे क्षेत्र में आए पानी के कारण वहां बसे परिवारों को घरों से निकाल कर स्कूल आदि सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए।
उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि जहां लोग बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में फंसे हुए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित तौर पर निकालें और उनके लिए अस्थायी प्रवास के साथ खाने-पीने आदि व्यवस्था करें। डीएम ने कण्व ऋषि आश्रम पर बनाए गए तटबंध और गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी को निर्देशित किया कि गांव से पानी के निकासी के लिए तटबंध पर बनाई पुलिया का चौड़ीकरण कराएं या उसके बराबर ही सीमेंटेड पाइप डालने की व्यवस्था करें।
डीएम ने ग्राम रावली को बाढ़ से पूर्ण सुरक्षित रखने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि तटबंध से एक किमी दूर जहां से मालन का पानी गांव को प्रभावित करता है। एक तटबंध का निर्माण कराएं और कार्य उसी व्यक्ति, ठेकेदार से कराया जाए, जिसके द्वारा गंगा और मालन नदी के पानी को रोकने के लिए तटबंध का निर्माण कराया गया। उन्होंने वापसी पर गंगा बैराज पुल पर पानी के स्तर के मुआयना करते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को पूरी सजगता सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम मोहित कुमार, नायब तहसीलदार, ग्राम प्रधान विजय आदि उपस्थित रहे।