{"_id":"63e542b74313aa58e305b6cc","slug":"instructions-to-stop-increment-of-panchayat-secretary-in-afzalgarh-bijnor-news-c-14-1-111676-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: अफजलगढ़ - पंचायत सचिव की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: अफजलगढ़ - पंचायत सचिव की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश
Fri, 10 Feb 2023 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव सुआवाला में निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते डिप्टी डायरेक्टर पंचायती राज।
- सुआवाला, आसफाबाद चमन एवं रेहड़ में पहुंचे मंडलीय उप निदेशक
फोटो-13
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़/रेहड़। मंडलीय उप निदेशक ने ग्राम पंचायत सुआवाला, आसफाबाद चमन एवं रेहड़ में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों का सत्यापन किया। इस अवसर पर विभागीय कर्मचारी एवम ग्रामीण मौजूद रहे। लापरवाही बरतने पर सुआवाला के पंचायत सचिव वीर सिंह की वेतन वृद्धि रोकने और प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने के आदेश दिए।
एडीओ पंचायत ललित प्रताप सिंह ने बताया की बृहस्पतिवार को मंडलीय उप निदेशक पंचायती राज मुरादाबाद एसके सिंह ने ग्राम पंचायत सुआवाला, आसफाबाद चमन एवं रेहड़ में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। सुआवाला में पंचायत की ओर से कराए गए कार्यों में स्तरीय गुणवत्ता नहीं मिलने तथा अनियमितता मिलने के कारण पंचायत सचिव वीर सिंह की वेतन वृद्धि रोकने और प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने के आदेश दिए। उप मंडलीय निदेशक कहा कि यदि एक सप्ताह में निर्देशों का अनुपालन नहीं किया जाता है तो निलंबन की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
पंचायत सुआवाला तथा आसफाबाद चमन में डब्ल्यू एसपी के अंतर्गत निर्माण कार्य शुरू करने सहित रिसोर्स रिकबरी सेंटर के लिए भूमि का चयन करने के निर्देश दिए। दोनों पंचायतों में निर्माण कार्यों में गति धीमी पाई जाने पर नाराजगी व्यक्त की। रेहड़ में कार्य की स्थिति संतोषजनक पाई गई।इस अवसर पर कंसल्टेंट इंजीनियर दिव्य विश्नोई, हिमांशु त्यागी, ग्राम प्रधान मो यामीन, ग्राम प्रधान शहाना, ग्राम प्रधान फूलजहां, सचिव इरफान अली आदि उपस्थित रहे।