फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Inspector's thumb chewed with teeth

Bijnor: रिटायर्ड फौजी ने दांतों से चबा डाला दरोगा के हाथ का अंगूठा, दो पुलिसकर्मी घायल

Mon, 14 Nov 2022 06:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 14 Nov 2022 06:27 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में रिटायर्ड फौजी ने दांतों से दरोगा के हाथ का अंगूठा चबा डाला।बताया गया कि दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Inspector's thumb chewed with teeth
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में एक रिटायर्ड फौजी ने दरोगा और सिपाही से अभद्रता व गाली-गलौज ही नहीं की बल्कि दांतों से दरोगा के हाथ का अंगूठा चबा दिया। दरोगा और सिपाही के हाथों में कई जगह दांतों से काटकर घायल भी किया। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


शनिवार की देर शाम इंद्रलोक कॉलोनी में शराब के नशे में तीन लोगों के झगड़ा करने की सूचना मिली। मौके पर दरोगा रामवीर शर्मा पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस के धमकाने पर दो व्यक्ति मौके से चले गए, जबकि एक व्यक्ति नही गया। जिस पर दरोगा रामवीर शर्मा के साथ गाली-गलौज करने और मारपीट करने का आरोप है।
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी ने दरोगा के हाथ का अंगूठा दांतों से काटते हुए घायल कर दिया। वहीं सिपाही रघु देशवाल के भी हाथों में कई जगह दांतों से काट लिया। वर्दी फाड़ने और पिस्टल छीनने का प्रयास करने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उपचुनाव: गुर्जरों को साधने के लिए RLD ने चला दांव, हार की हैट्रिक के बाद खतौली पिच पर मदन भैया की जोर-आजमाइश

पूछताछ में आरोपी ने नाम सुनील कुमार पुत्र उदयभान सिंह निवासी इंद्रलोक कॉलोनी बताया है। जोकि रिटायर्ड फौजी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ ने बताया कि गश्त के आरोपी ने शराब के नशे में दरोगा और सिपाही पर हमला किया। जिसे गिरफ्तार कर चालान किया गया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: सरधना में दूषित पानी का कहर जारी, हैजा फैलने से चार की मौत, सैकड़ों बीमार, मजबूरी में घर छोड़ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed