फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Inspector dies, body found in government residence

Bijnor News: दरोगा की मौत, सरकारी आवास में पड़ा मिला शव

Fri, 12 Sep 2025 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 12 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Inspector dies, body found in government residence
बिजनौर में महिला थाने में संदिग्ध परिस्थतियों में मरने वाले दरोगा चंद्रपाल सिंह।
बिजनौर। बिजनौर महिला थाने में तैनात दरोगा चंद्रपाल सिंह (58) का शव सरकारी आवास में बेड पर पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही उनकी मौत की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो सकेगी।
विज्ञापन

बदायूं के थाना कादरचौक के गांव भदरौल निवासी चंदप्राल सिंह बिजनौर शहर के महिला थाने में 25 फरवरी से तैनात थे। बुधवार की देर शाम उन्होंने कामकाज निपटाया और थाना परिसर में बने आवास में सोने के लिए चले गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे तक भी नहीं उठे तो अंदर से बंद दरवाजे को खोला गया। अंदर देखा तो चंद्रपाल सिंह बेड पर मृत हालत में पड़े मिले।
एसपी अभिषेक झा, एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने मौका मुआयना किया और जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। जांच पड़ताल में सामने आया कि दरोगा चंद्रपाल सिंह शराब का अत्यधिक सेवन करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिनों से सेहत भी ठीक नहीं थी। बताया गया की उनकी पत्नी की मौत जनवरी 2025 में हो गई थी। उनका बेटा बरेली में रहता है जबकि दो बेटियों की शादी हो चुकी है। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि अल्कोहल के सेवन का मामला सामने आ रहा है। उनके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed