Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Inspection of Centers for PCS Preliminary Examination

Bijnor News: बिजनौर - पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए केंद्रों का निरीक्षण

Thu, 11 May 2023 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 11 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Inspection of Centers for PCS Preliminary Examination
- पब्लिक सर्विस कमीशन प्रयागराज की टीम आज करेगी केंद्रों का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। जिले में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। जिले में पहली बार पीसीएस प्रारंभिक की परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर पब्लिक सर्विस कमीशन प्रयागराज से टीम जिले में आ गई है। यह टीम आज परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करेगी। जिला प्रशासन की टीम ने परीक्षा केंद्र का सत्यापन 11 मई को पूरा कर लिया है। परीक्षा 14 मई को है।



पीसीएस प्रारंभिक की परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर 08 केंद्र बने हैं। जबकि एक केंद्र मंडावली में है। सभी नौ परीक्षा केंद्र तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित हैं। एडीएम प्रशासन विनय कुमार ने आरजेपी इंटर काॅलेज केंद्र समेत कई केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य को जरूरी निर्देश दिए। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार 10 मई से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों का निरीक्षण हो गया है। केंद्र परीक्षा के लिए तैयार हैं। प्रधानाचार्यों से परीक्षा संबंधी शासन के निर्देश का पालन करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन






डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार पब्लिक सर्विस कमीशन प्रयागराज की अधिकारियों की टीम परीक्षा के सिलसिले में बिजनौर आ गई है। टीम 12 मई को सभी नौ परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करेगी। 09 केंद्रों पर 4000 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में परीक्षा की व्यवस्था हो रही है। परीक्षा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। परीक्षा के लिए निर्धारित केंद्रों पर वांछित सभी संसाधनों की जांच बारीकी से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन







सिटिंग प्लान में बरतें सतर्कता



शासन से पीसीएस की परीक्षा कराने के निर्देश आए हैं। जिसमें परीक्षा केंद्रों के निर्धारण से लेकर सिटिंग प्लान, प्रवेश द्वार पर तलाशी, पर्यवेक्षक, केंद्र व्यवस्थापक तथा कक्ष निरीक्षक आदि से संबंधित निर्देश हैं। डीआईओएस रामाज्ञा कुमार के अनुसार प्रधानाचार्यों से कहा गया है कि परीक्षा का सिटिंग प्लान तैयार करते समय सतर्कता बरतें। आयोग के निर्देश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed