{"_id":"63f26dbf27c94524fb0e0666","slug":"inspection-of-20-examination-centers-in-rural-areas-bijnor-news-c-14-1-124947-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर::ग्रामीण क्षेत्रों के 20 परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर::ग्रामीण क्षेत्रों के 20 परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Mon, 20 Feb 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 20 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
-केंद्र व्यवस्थापकों को सतर्क रहने के दिए गए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। प्रशासन की टीमों ने दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के 20 परीक्षा केंद्रों का रविवार को निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा में पूरी तरह सतर्क रहने की हिदायत दी।
शासन के निर्देश पर रविवार के अवकाश में यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के आकस्मिक निरीक्षण का क्रम जारी रहा। शनिवार को महाशिवरात्रि अवकाश में चार टीमों ने 30 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया था। रविवार को दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था को देखा गया। गणित, अंग्रेजी के पेपर 20 से 25 फरवरी तक होने हैं। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम के गेट पर लगे ताले की सील समेत तकनीकी व्यवस्था का संचालन देखा गया है। इन परीक्षा केंद्रों का हुआ निरीक्षण डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने रवाना शिकारपुर, महमूदपुर, गल्ला खेडी, मेवा नवादा तथा सहसपुर, जीआईसी बिजनौर के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने तकीपुर, कोतवाली, लाडपुर, कोटकादर व काजी वाला तथा जीआईसी भागूवाला के प्रधानाचार्य मनोज प्रकाश ने मंडोरा, बालापुर अखेडा, रामो रुपपुर, पीना तथा मंझोला गूजर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया है। जीआईसी मुनव्वर सैद के प्रधानाचार्य डॉ निशांत कुमार ने अफजलगढ़, आसफाबाद चमन, शाहपुर जमाल,उमरी तथा मोरना परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।