{"_id":"603fd4c88ebc3ee973030e91","slug":"information-about-income-tax-returns-life-certificate-bijnor-news-mrt5281831125","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर रिटर्न, जीवन प्रमाण पत्र के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर रिटर्न, जीवन प्रमाण पत्र के बारे में बताया
विज्ञापन
आयकर रिटर्न, जीवन प्रमाण पत्र की जानकारी दी
बिजनौर। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की बैठक में संगठन की विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर आयकर रिटर्न तथा जीवन प्रमाण पत्र को प्रस्तुत करने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया।
बुधवार को पुराना महिला अस्पताल स्थित एसोसिएशन कार्यालय पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सभी सदस्यों के गत वर्ष का बकाया तथा नवीन वर्ष का चंदा जमा करने तथा कार्यालय भवन मरम्मत के लिए भी सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वीरु सिंह के पिता के निधन के बाद भी माता सुमित्रा देवी को पेंशन नहीं मिल पाई, जबकि उनकी मौत भी 25 दिसंबर 2020 को हो चुकी है। सर्वेश कुमार एडवोकेट ने आयकर द्वारा आयकर रिटर्न तथा जीवन प्रमाण पत्र को प्रस्तुत करने के संबंध में जानकारी देकर हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया गया।
इस अवसर पर संरक्षक शिवध्यान सिंह, जिला मंत्री योगेश्वर, लीलापत, इरफानुद्दीन, अमन सिंह, बलवीर सिंह, एसके मिश्रा, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।