फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Increase income by adopting modern technology

आधुनिक तकनीक अपनाकर आमदनी बढ़ाएं

Mon, 01 Nov 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Increase income by adopting modern technology
नूरपुर के गांव ऊमरी गांव में ड्रेगन फ्रूट की खेती देखते अपर आयुक्त बीएन यादव। - फोटो : BIJNOR
आधुनिक तकनीक अपनाकर आमदनी बढ़ाएं
विज्ञापन

बिजनौर। अपर आयुक्त मुरादाबाद मंडल बीएन यादव ने संयुक्त कृषि निदेशक जेपी चौधरी के साथ खेती में नए प्रयोग करने वाले किसानों के खेतों का भ्रमण किया। उन्होंने नवोन्मेषी खेती करने वाले किसानों को रोल मॉडल बताते हुए अन्य किसानों को भी प्रेरित किया।
अपर आयुक्त बीएन यादव ने नूरपुर विकास खंड के राजकीय कृषि निवेश भंडार का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी व सहायक विकास अधिकारी कृषि से गेहूं की विभिन्न प्रजातियों के संबंध में जानकारी ली। गांव उमरी में युवा कृषक ऋतुराज सिंह के खेत में ड्रैगन फ्रूट, रेड बनाना, एप्पल बेर, अमरूद गन्ना की जैविक खेती को देखा और आय की जानकारी ली।
विज्ञापन

ग्राम बिलाई के किसान आरपी सिंह के यहां चंदन की खेती देखी। बिलाई के बाद जीवन विद्या प्रतिष्ठान गोविंदपुर में डॉ.रणसिंह आर्य से प्राकृतिक खेती, भोजन व स्वास्थ्य के संबंध में चर्चा की। गांव चौकपुरी के राहुल चौधरी से केले की जैविक खेती की जानकारी ली। अपर आयुक्त ने कहा कि जिले के किसान अब नई खेती को अपना रहे हैं। संयुक्त कृषि निदेशक जेपी चौधरी ने कहा कि तकनीक और नई फसल से किसानों को फायदा हो रहा है। बाकी किसानों को भी अलग फसल की जैविक खेती करनी चाहिए। इस दौरान उपकृषि निदेशक गिरीश चंद्र, जिला कृषि अधिकारी डॉ.अवधेश मिश्र, आत्मा प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह योगी, सहायक विकास अधिकारी कृषि कमल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed