फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   In a population of 10 thousand just two housekeeping staff

10 हजार की आबादी में मात्र दो सफाईकर्मी

Mon, 06 Mar 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 06 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में सफाई कर्मचारी कम होने से जोगीरम्पुरी में गंदगी का साम्राज्य है। प्रमुख नाले-नालियां गंदगी से भरी हैं। मात्र दो सफाई कर्मचारियों के कंधों पर 10 हजार से अधिक की आबादी की सफाई करने की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

जोगीरम्पुरी की शिया समुदाय की धार्मिक स्थली नजफे हिंद जोगीरम्पुरी के रूप में दूर तक पहचान है। यहां पर प्राचीन शिव मंदिर सहित मुस्लिम समाज के अकीदे से जुड़े कई धार्मिक स्थल हैं। लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र में फैले जोगीरम्पुरी क्षेत्र में सफाई के नाम पर मात्र दो कर्मचारी दिए गए हैं।  ग्राम प्रधान हाजी मो.रफी अंसारी के प्रयास के बावजूद ब्लॉक ने क्षेत्र को अतिरिक्त कर्मचारी नहीं दिए । मो.इदरीस, सुंदर सिंह, प्रदीप प्रजापति, मो. मूसा, किशन सिंह, खुर्शीद अहमद, इरफान मलिक, तुलाराम, हरकिशन, रवि किशन, अबूजर आदि ने प्रशासन से क्षेत्र के सफाई व्यवस्था सुचारु कराने के लए अतिरिक्त सफाई कर्मचारी दिए जाने की मांग की है। ग्राम प्रधान मो.रफी अंसारी ने बताया कि आबादी के अनुसार लगभग 8 से 10 सफाई कर्मचारियों की जरूरत है। ब्लॉक से कई बार अतिरिक्त कर्मचारी देने की मांग की  , लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ ।
विज्ञापन

लेकिन सफाई कर्मी ग्राम पंचायत को नहीं मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed