फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   If stopped from going to Muzaffarnagar, there will be agitation in the Collectorate

मुजफ्फरनगर जाने से रोका तो कलक्ट्रेट में करेंगे आंदोलन

Thu, 02 Sep 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
If stopped from going to Muzaffarnagar, there will be agitation in the Collectorate
मुजफ्फरनगर जाने से रोका तो कलक्ट्रेट में करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू की बैठक में पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में व्यवस्था बनाने के लिए युवाओं को ट्रेनिंग दी गई। युवाओं से महापंचायत में शामिल होने का आह्वान किया गया।
भाकियू युवा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि महापंचायत की जिम्मेदारी संभालने के लिए जिले से तीन व चार सितंबर को युवाओं को मुजफ्फरनगर भेजा जाएगा। जिले से महापंचायत में भंडारे लगाए जाएंगे। दिगंबर सिंह ने कहा कि युवाओं को अराजक तत्वों पर नजर रखनी है। प्रदेश के तीन हजार युवाओं को व्यवस्था में लगाया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन किसानों द्वारा किराए पर किए गए वाहनों के मालिकों को धमका रहा है। कहा कि जो वाहन मुजफ्फरनगर जाने के लिए तय किए गए हैं, अगर वे चार सितंबर को निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचे तो किसान बड़ी संख्या कलक्ट्रेट कूच करेंगे।
विज्ञापन

किसानों को मुजफ्फरनगर पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। अगर कोई अड़चन आई तो फिर किसान किराए के वाहन नहीं करेगा, प्रशासन उनके लिए वाहनों की व्यवस्था करेगा। रोका गया तो 20 हजार किसान कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, नितिन सिरोही, अतुल कुमार, नितेंद्र प्रधान, राकेश प्रधान, समरपाल सिंह, अंकित कुमार, संदीप कुमार, गौरव कुमार, हिमांशु, नदीम शेख आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed