Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Hunger strikes warning if demand is not met

मांग पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी

Sat, 10 Mar 2018 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर Updated Sat, 10 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hunger strikes warning if demand is not met
डीसीओ कार्यालय पर धरने पर बैठे आकियू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में आजाद किसान यूनियन ने किसानों की अनेक समस्याओं को लेकर जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में सांकेतिक धरना दिया। मांग पूरी न होने पर भूख हड़ताल की घोषणा की।
विज्ञापन
गन्ना समिति कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि गांव रायपुर बेरीसाल में सड़क निर्माण के लिए 30 साल पहले अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा अब तक नहीं मिला है। अगर किसानों को शीघ्र मुआवजा न दिया गया तो किसान सड़क को तोड़कर खेतों में मिला लेंगे। जिला संयोजक एमपी सिंह ने कहा कि किसान को समय से गन्ना भुगतान नहीं मिल रहा है। पूरे जिले का किसान पर्चियों के लिए परेशान है। वक्ताओं ने जिला गन्ना अधिकारी की ओर से कुछ लोगों से हमसाज होकर गलत तरीके से बौंड चलाने पर नाराजगी जताई। इसके बाद किसान नारेबाजी करते हुए जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पहुंचे और सांकेतिक धरना दिया। संयोजक राजेेंद्र सिंह ने किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर 11 मार्च से भूख हड़ताल करने की घोषणा कर दी। वक्ताओं ने जिला गन्ना अधिकारी को किसान विरोधी बताते हुए बिजनौर से हटाने की मांग उठी। गन्ना अधिकारी ने किसानों के बीच जाकर समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। किसानों ने गन्ना भुगतान 14 दिन के अंदर कराने, सभी किसानों को समय से पर्ची देने, पूरी क्षमता से बौंड चलाने सहित अनेक मांग की। अध्यक्षता गिरीराज सिंह और संचालन सतेंद्र सिंह ने किया। मोहम्मद शकील, सुभाष काकरान, संजीव, नीरा, मूला सिंह, लाल सिंह, आशीष त्यागी, हरपाल सिंह, अजयपाल सिंह, सोनू, बिजेंद्र, महेंद्र राजपूत, शौकीन सिंह, शीशराम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चिकित्सक तैनाती को लेकर स्वास्थ्य केंद्र में धरना हल्दौर (बिजनौर)। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन समेत आसपास के कई गांव के लोगों ने खासपुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की तैनाती कराने व अस्पताल में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर हंगामा किया । अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव खासपुरा में करीब नौ वर्ष पहले करीब 77 लाख रुपये की लागत से पांच बेड वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हुआ था। इस अस्पताल से करीब दस-दस किलोमीटर के क्षेत्र में कोई अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। करीब दो सालों से नियमित रूप से कोई चिकित्सक, फार्मेसिस्ट और वार्ड ब्वाय नहीं है। शनिवार की सुबह करीब दस बजे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव कैलाश लांबा की अगुवाई में क्षेत्र के उमरी बड़ी, बिड़ार, खासपुरा, पैजनियां, करनपुर गावड़ी, सेलपुरा, बमनौला, फजलपुर ढ़ाकी, ताहरपुर, गाजीपुर आदि गांव के अनेक लोग और महिलाएं गांव खासपुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एकत्र हुए। अपनी मांगों को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। आक्रोशित लोग अस्पताल के हाल में त्रिपाल बिछाकर धरने पर बैठ गए। धरने में कैलाश लांबा ने कहा कि चिकित्सक के न होने से अस्पताल महज प्रयोगशाला सहायक कर्मचारी के हवाले चल रहा है। क्षेत्र के किसान, मजदूर समेत अन्य रोगियों को अपना उपचार कराने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सक के अभाव में लाखों रुपये की लागत से बना अस्पताल वीरान पड़ा है। धरने में संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। लेकिन मामले का कोई संतोषजनक जवाब नही मिला। धरने में लोग करीब चार घंटे तक बैठे रहे। किसी सक्षम अधिकारी के न पहुंचने पर लोग ने अपनी मांगें महज पांच दिन के भीतर पूरी न होने पर अस्पताल की तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी देकर धरना समाप्त कर दिया, और चले गए। विनोद कुमार उर्फ बिट्टू, हल्दौर ब्लॉक अध्यक्ष वेदप्रकाश चौधरी ने किया। धरने में जिला उपाध्यक्ष शकील अहमद, ठाकर सिंह, अंकुर कुमार, मुनिदेव त्यागी, गांव खासपुरा के ग्राम प्रधान वीरभान सिंह, राकेश कुमार, गोविंद सिंह, भगवती देवी, फूलवती, कमलेश, बाला देवी आदि मौजूद रहे। पैजनियां/गांव खासपुरा में स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र में एएनएम के नियमित रूप से न बैठने से वह बंद पड़ा रहता है। गांव के कुछ लोगों ने केंद्र को पथवारा बना दिया है। केंद्र के परिसर में गोबर व उपलों के ढ़ेर लगे पड़े है। महिलाओं को अपना व अपने बच्चों का उपचार कराने के लिए एएनएम को दूर- दूर तलाशना पड़ता है। महिलाओं ने विभागीय अधिकारियों से केंद्र खुलवाने की मांग की है।
भाकियू ने एक्सईएन लोनिवि को ज्ञापन सौपा धामपुर (बिजनौर)। भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष चेतन कुमार, सत्यवीर सिंह, सोनू, छोटे सिंह, कविराज सिंह, अरूणकुमार, रामकुमार, संजीव कुमार, राजपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, शिवनाथ सिंह, हरिराज सिंह जाट ने लोनिवि एक्सईएन धामपुर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में किसानों ने गांव हबीबवाला से खानूजट तक बदहाल 12 किमी लंबे मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है। बताया गया कि इस मार्ग से कई दर्जन गांव जुड़ते है। इन गांवों के किसान इसी मार्ग से गन्ने की चीनी मिल को आपूर्ति करते है। मार्ग के बेहद खराब होने से किसान परेशान है। जल्द ही एक्सईएन से इस मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है। चेताया कि यदि उनकी मांग को नहीं माना गया तो आंदोलन होगा। एक्सईएन ने समस्या का निदान कराने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed