फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Huge problem in accelerating development: MP

विकास को गति देने में आ रही भारी दिक्कत: सांसद

Mon, 30 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Huge problem in accelerating development: MP
विकास को गति देने में आ रही भारी दिक्कत: सांसद
विज्ञापन

धामपुर। नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीश चंद्र ने सोमवार को अपने आवास पर जनता की समस्याओं को सुना। अधिकारियों से वार्ता करने के बाद निदान का भरोसा दिया। सांसद ने कहा प्रदेश में गैर बसपा की सरकार होने से विकास कार्य कराने में तकनीकी दिक्कत आ रही है।
ग्रामीणों ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार में अभी तक कांशीराम आवास का आवंटन नहीं हो सका है। शेरकोट, गांव नंदगांव के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि करोड़ों की लागत से बना बंधा तीन दिन पहले खो में आए उफान में बह गया। रात में जब गांव में पानी घुसा तो अधिकारियों ने सुध नहीं ली। डीएम के आदेश पर अधिकारी गांव में गए। लोगों ने बदहाल सड़कों को गन्ने का सीजन चालू होने से पहले ठीक कराने, बंद पड़े ट्रामा सेंटर को शुरू कराने, सौ बेड के अस्पताल को चालू करवाने , शेड्यूल अनुरूप बिजली आपूर्ति कराने, राजकीय इंटर कॉलेज भवनों में कॉलेजों का संचालन कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

लोगों ने शिकायत की कि कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना बनी है पर धामपुर में अभी तक न तो सौ बैड का अस्पताल चालू हो सका है और न कोई ऑक्सीजन प्लांट लग पाया है। सांसद ने भरोसा दिया कि दो सितंबर को बिजनौर में दिशा की मीटिंग होने जा रही है। जिसके वे चेयरमैन है। वह इन सभी मुद्दों के निदान को डीएम से विस्तार से वार्ता करेंगे और सीएम को पत्र भेजकर निदान कराने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर मंडल प्रभारी दीपक कुमार, जितेंद्र सागर, सतपाल सिंह, नाजिम अलवी, सुल्तान, सचिन कुमार, ओमप्रकाश, रोहिताश सिंह, बकील कुरैशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed