फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Housing Development Council did not provide houses even after four years

Bijnor News: आवास विकास परिषद ने चार वर्ष बाद भी नहीं उपलब्ध कराए आवास

Wed, 06 Mar 2024 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Housing Development Council did not provide houses even after four years
- आवास मिलेगा या खंडहर, चिंतित हैं योजना के लाभार्थी
विज्ञापन


एजाज अहमद
नजीबाबाद। उप्र आवास विकास परिषद की आवास योजना फिलहाल ख्वाब बनी है। आवंटन के चार साल बाद भी आवास विकास कॉलोनी बदहाल है। आवास अधूरे निर्मित हैं। सीसी मार्गों का निर्माण भी नहीं हुआ।

क्षेत्र वासियों ने चार साल पहले अपना आशियाना होने का स्वप्न संजोया था, उप्र आवास विकास परिषद लखनऊ ने 19 जून 2019 से 31 जुलाई 2019 तक दो श्रेणी के आवास के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। एक कमरे और दो कमरे के आवास के लिए पंजीकरण किए गए। लॉटरी सिस्टम से दोनों श्रेणी में सीमित आवासों के लिए लाभार्थियों का चयन हुआ। आवास विकास परिषद ने कुल आवास की लागत का पांच प्रतिशत अग्रिम अंशदान लाभार्थियों से जमा कराया। 33 माह के बाद आवास अलॉट करने का वायदा किया।
विज्ञापन

लोगों ने परिषद द्वारा निश्चित धनराशि जमा कराई। लाभार्थियों को लंबी अवधि बीतने के बाद आवास उपलब्ध कराने के संबंध में किसी प्रकार का परिषद द्वारा पत्राचार तक नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- देखभाल न होने से खंडहर नजर आने लगे भवन

आवास विकास परिषद ने आवास योजना में 18/40 एवं 29/60 के सेमी फिनिश्ड भवन उपलब्ध कराने का वायदा किया था। दोनों प्रकार के भवन बनाए गए। चार साल बाद भी अनुमानित 10 लाख और 18 लाख रुपये लागत के भवन अधूरे निर्मित हैं। करीब एक वर्ष से निर्माण कार्य ठप है। अधूरे भवन देखभाल न होने पर खंडहर नजर आने लगे हैं।

- नहीं बनाए गए सीसी मार्ग

करीब 56000 वर्ग मीटर क्षेत्र में आवास विकास कॉलोनी निर्मित की जा रही है। करीब 170 से अधिक एक कमरे और 32 दो कमरे के आवास बनाए गए हैं। पूरी कॉलोनी में कहीं भी सीसी मार्ग नहीं बनाया गया है। संपर्क मार्ग कच्चे होने से आवास विकास कॉलोनी बदहाल है।

- लॉटरी निकाली, नहीं किए आवास अलॉट

योजना के लाभार्थियों को आवास विकास परिषद ने लॉटरी से आवास आवंटन के चार वर्ष बाद भी कौन सा आवास किसका है अलॉट नहीं किया है। आवासों में न ही फर्श डाला गया है और न ही खिड़कियों में दरवाजे लगाए गए हैं।

- खाली प्लॉट आवंटन के लिए मांगे गए थे आवेदन

आवास विकास परिषद ने खाली प्लॉट आवंटन के लिए कुछ समय पूर्व पंजीकरण आवेदन मांगे थे। कुछ और प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। आवंटित आवास लाभार्थियों को जल्द उपलब्ध कराने की परिषद के पास फिलहाल कोई योजना नहीं है।


- बजट के अभाव में कार्य प्रभावित रहा। लगभग छह माह के भीतर आवास विकास कॉलोनी के अधूरे कार्य पूरे कराए जाएंगे। प्लॉट आवंटन प्रक्रिया भी जल्द संपन्न होगी। - नीरज कुमार, अधिशासी अभियंता , आवास विकास परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed