फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   House hold survey program completed, report not received

हाउस होल्ड सर्वे कार्यक्रम पूरा, बीआरसी तक नहीं पहुंची रिपोर्ट

Tue, 10 May 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
House hold survey program completed, report not received
हाउस होल्ड सर्वे कार्यक्रम पूरा, रिपोर्ट मिली नहीं
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग का हाउस होल्ड सर्वे 30 अप्रैल को पूरा हो गया। सर्वे कर रहे शिक्षकों ने 10 दिन बीतने के बाद भी ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सर्वे सार रिपोर्ट नहीं जमा की है। जिस कारण अभी तक शिक्षा से वंचित बच्चों को स्कूल तक लाने की योजना पर कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
तहसील क्षेत्र में चार ब्लाक धामपुर, नहटौर, स्योहारा और अफजलगढ़ शामिल है। धामपुर ब्लॉक क्षेत्र में 174 विद्यालय हैं। इन विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक 6 साल से 14 साल तक की आयु शिक्षा से वंचित बच्चों का हाउस होल्ड सर्वे किया गया। जिसका उद्देश्य ऐसे बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिला कर उन्हें शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ना है। सर्वे पूरा हुए 10 दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक सर्वे की रिपोर्ट न बीआरसी तक पहुंची है और न ही विभाग के किसी अन्य पटल को ही मिली है। जिससे प्राथमिक शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए कोई कार्ययोजना पर मंथन भी शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी प्रीतिपाल का कहना है कि अभी शिक्षकों की ओर से सर्वे सार ब्लॉक संसाधन केंद्र पर जमा नहीं किया गया है। जल्द ही सर्वे रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे आगे की प्रक्रिया को शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक सर्वे सार न आना लापरवाही : बीएसए
बेसिक शिक्षा अधिकारी जय करण सिंह यादव का कहना है कि अब तक सर्वे सार रिपोर्ट उन्हें प्राप्त नहीं है। यह लापरवाही है। इसके लिए जल्द ही खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर सर्वे रिपोर्ट जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed