{"_id":"652ed4e27d95423bc30eacd6","slug":"house-caught-fire-due-to-gas-leakage-three-including-father-and-daughter-burnt-to-death-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-12751-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गैस लीकेज होने पर घर में लगी आग, बाप-बेटी समेत तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गैस लीकेज होने पर घर में लगी आग, बाप-बेटी समेत तीन झुलसे
Wed, 18 Oct 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
शिवाला कलां के गांव इस्माईलपुर में घर में आग लगने से जला सामान।
शिवाला कलां (बिजनौर)। खाना बनाते हुए अचानक सिलेंडर से गैस लीकेज होने पर घर में आग लग गई। आग लगने से ग्रामीण, उसकी बेटी और बेटा तीनों घर में ही फंस गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद इन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों झुलस चुके थे, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना शिवाला कलां क्षेत्र के गांव इस्माईलपुर में करण सिंह का मकान आबादी के बीच स्थित है। सोमवार की देर शाम अचानक घर में खाना बनाते समय रसोई का गैस सिलेंडर लीकेज हो गया। और घर में आग लग गई। अचानक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। करण सिंह उम्र 37 वर्ष, बेटी वंशिका उम्र 11 वर्ष तथा पुत्र अरविंद उम्र 5 वर्ष को घर से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और तीनों घर में ही फंस गए। जिन्होंने शोर मचाया तो बड़ी संख्या में ग्रामीण आ गए। ग्रामीणों ने घर में फंसे करण सिंह, उसकी बेटी और बेटे को किसी तरह से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के साथ आग पर पानी गिरा कर आग को बुझाया। आग से झुलस कर करण सिंह, पुत्री वंशिका व पुत्र अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। आग से घर में रखे लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पुलिस में पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर भेजा। जहां से डाॅक्टरों ने रेफर कर दिया है। अब निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।