फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Holi's color starts climbing on the city

शहर पर चढ़ने लगा है होली का रंग

Sat, 11 Mar 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 11 Mar 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में युवा शिवसेना ने रामपुर बकली स्थित नगर सचिव रानू ठाकुर के आवास पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिव सैनिकों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। नगराध्यक्ष विजय मोहन गुप्ता ने क्षेत्रवासियों से शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने का आह्वान किया। बैठक में विशाल, रजत कश्यप, अक्षय गुप्ता, हिमांशु, रवि कश्यप व रजत खन्ना आदि मौजूद रहे।

वहीं, श्री विश्वकर्मा मंदिर समिति ने मंडावर रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। सभी ने होली मिलन का कार्यक्रम हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन से किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने होली के त्योहार पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने मुजफ्फरनगर में हुए महिमा हत्याकांड के दोषियों की कड़ी निंदा की। बैठक में हेमपाल विश्वकर्मा, धर्मवीर शर्मा, मुकेश धीमान, धर्मवीर, सौरभ धीमान, ओमप्रकाश शर्मा व हुकुम चंद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं बिजनौर में विश्व संवाद केंद्र के तत्वावधान में पत्रकार होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में होली के गीतों पर पत्रकारों ने जमकर रंग और गुलाल खेला। साथ ही पत्रकारों ने एक-दूसरे को होली के त्योहार की बधाई दी। आर्य समाज  के प्रांगण में विश्व संवाद केंद्र की ओसरसे पत्रकार होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ज्योतिलाल शर्मा, प्रदीप भटनागर,  डॉ.पंकज भारद्वाज, गिरिराज सिंह ने सभी पत्रकारों से होली का त्योहार मिलजुल कर मनाने का आह्वान किया और सभी पत्रकारों को होली के त्योहार की बधाई दी। कार्यक्रम में महेश राजपूत रसिया मंडली के ‘प्रह्लाद कहे रे सुन राजा तूने राम नहीं जानो रे’ ‘कहां से आई रे गुजरिया आज रंगीली होली खेल के’ ‘आज ब्रज में होली मेरे रसिया’ ‘होली खेल आओ श्याम’ ‘रंडवो का मोहल्ला ’ आदि गीतों पर सभी झूम उठे। हुक्का बिजनौरी ने हास्य कविता से सभी को गुदगुदाया। होली के रसिया गीतों पर पत्रकारों ने जमकर रंग और गुलाल से होली खेलकर एक-दूसरे को गले मिलकर होली की बधाई दी। विरेंद्र देशवाल, रुपेश कुमार, विपिन भारद्वाज, विजेंद्र सिंह, सचिन वर्मा, भूपेंद्र तोमर, देवेंद्र पाल चीनू, शिवराज चौहान, दिनेश केसरिया, अजय पाल, दीपक शर्मा, नीरज, विनीत चौधरी साजन, अतुल मिंटू, योगेंद्र पाल योगी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंयक मयूर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed