फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Himanshu got first place in 3000 meters race

3000 मीटर दौड़ में हिमांशु को प्रथम स्थान

Sun, 24 Oct 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Himanshu got first place in 3000 meters race
नजीबाबाद। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक बिजनौर की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाल का फाइनल साहू जैन की टीम ए ने जीता। 3000 मीटर की दौड़ में हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

साहू जैन कालेज में आयोजित ओपन पुरुष एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, प्राचार्य डॉ. एके मित्तल ने किया। आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में सात टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले सेमीफाइनल में भागूवाला टीम ने चीनी मिल नजीबाबाद को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में साहू जैन ए ने साहू जैन बी को हराया। फाइनल मैच साहू जैन ए और भागूवाला टीम के बीच खेला गया, जिसमें साहू जैन ए ने 21-18, 21-14, 21-18 से जीत दर्ज की। मुख्य रेफरी जफर जैदी रहे।
विज्ञापन

पुरुष ओपन की 3000 मीटर दौड़ में हिमांशु, केशव कुमार, शिवाजी, 800 मीटर दौड़ में अनिकेत कुमार, शूरवीर, अभ्यास, 100 मीटर में आशीष, अरुण कुमार, बॉबी, 400 मीटर में मुकुल, सुहेल, तरुण कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में संदीप कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी मो. शोएब, सुनील चौधरी, नरेंद्र सिंह, परमार कुमार, भाजपा नेता चौ. ईशम सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरि सिंह, विशंभर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed