{"_id":"63161d432e15041611769149","slug":"high-court-seeks-reply-from-bijnor-dm-for-not-fixing-date-of-no-confidence-motion","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हाईकोर्ट ने अविश्वास प्रस्ताव की तारीख तय नहीं करने पर डीएम से मांगा जवाब, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हाईकोर्ट ने अविश्वास प्रस्ताव की तारीख तय नहीं करने पर डीएम से मांगा जवाब, जानें पूरा मामला
Mon, 05 Sep 2022 09:31 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 05 Sep 2022 09:31 PM IST
सार
डीएम द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पर सुनवाई के लिए कोई तारीख तय नहीं करने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
अदालत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर सुनवाई के लिए कोई तारीख तय नहीं करने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है। हाईकोर्ट ने डीएम का जवाब तलब करते हुए पूछा है कि यह बताएं कि उन्होंने इस अविश्वास प्रस्ताव पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की, सुनवाई के लिए कोई बैठक क्यों नहीं बुलाई।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य आयुष चौहान ने 32 अन्य सदस्यों के शपथपत्र के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए नोटिस दिया था और अविश्वास प्रस्ताव पर विचार के लिए बैठक बुलाने की मांग की थी। इनमें से 22 सदस्य डीएम के सामने पेश हुए थे। इस मामले में डीएम के कोई कार्रवाई नहीं करने पर आयुष चौहान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Murder: जिगरी दोस्त था पर बहन पर गंदी नजर रखता था...मार दिया, आरोपी ने पुलिस के सामने कबूला जुर्म
विज्ञापन
इस मामले में सोमवार को हाईकोर्ट के न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता एवं न्यायाधीश राम मनोहर नारायण मिश्रा की खंडपीठ ने सुनवाई की। आयुष चौहान के अधिवक्ता भुवनेश कुमार के अनुसार हाईकोर्ट ने डीएम से कहा कि वह व्यक्तिगत शपथ पत्र दाखिल कर बताएं कि उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पर मीटिंग बुलाने के लिए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की। इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 16 सितंबर तय की गई है।
यह भी पढ़ें: कैंटर सीज हुआ तो पति का दर्द देख न सकीं पत्नियां: हिना-अफसाना ने उजाड़ ली दुनिया, बच्चों से छिना मां का प्यार