फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Helpless father became a debtor engaged in search of missing daughter

Bijnor News: गायब बेटी की तलाश में जुटा लाचार पिता बना कर्जदार

Wed, 14 Jun 2023 03:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 14 Jun 2023 03:20 PM IST
सार

-घर की आजीविका की एकमात्र साधन भैंस को भी बेचा
-अपहरण के आरोपी को मुरादाबाद के एक नेता का संरक्षण

 

विज्ञापन
Helpless father became a debtor engaged in search of missing daughter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के स्योहारा से दो माह पहले अपहृत की गई किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका है। इसके उलट माता-पिता बर्बादी की दहलीज पर आ खड़े हुए हैं। बेटी की तलाश ने उन्हें कर्ज के बोझ तले दबा दिया। परिवार की आजीविका चलाने से जुड़ी एक मात्र भैंस भी बिक गई। वहीं परेशान परिजनों की मानें तो अपहरण के आरोपी को मुरादाबाद जिले के एक जिपं सदस्य का संरक्षण प्राप्त है। उनकी बेटी भी उसी के कब्जे में है। यही वजह है कि पुलिस स्तर पर भी कार्रवाई से दूर उन्हें लगातार टरकाया जा रहा है।

विज्ञापन


दो माह पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बहेलिया परिवार की 14 वर्षीय किशोरी को मुरादाबाद क्षेत्र का युवक बहला फुसला कर ले गया था। माता पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी लेकिन, अभी तक उनकी पुत्री बरामद नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

पुत्री की तलाश में पुलिस द्वारा दबिस देने के लिए गाड़ियों की व्यवस्था व इधर-उधर आने जाने में उनकी आर्थिक स्थिति और खराब हो गई है। पुत्री की तलाश में पिता ने पहले पचास हजार रुपये कर्ज पर लिए थे, जो पुत्री की तलाश में खर्च हो गए।

जब पुनः कर्ज नहीं मिल सका तो मजबूरन लाचार पिता को घर का खर्च चला रही एक मात्र दूध देने वाली भैंस को भी बेचना पड़ गया। माता पिता का आरोप है कि उनकी पुत्री मुरादाबाद जिले के उन्हीं के समाज के एक जिला पंचायत सदस्य के कब्जे में है। आरोपियों को इस दबंग नेता का संरक्षण प्राप्त है। दो महीने से थाने के चक्कर काटकर माता पिता थक चुके हैं।

किशोरी की बरामदगी के लिए टीम लगी हुई है। जहां भी किशोरी की लोकेशन प्राप्त हो रही है पुलिस टीम वहीं दबिस दे रही है। शीघ्र ही किशोरी को बरामद किया जाएगा। - राजीव चौधरी, प्रभारी निरीक्षक थाना स्योहारा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed