फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Heavy rains cause trouble in 200 villages, crops destroyed

Bijnor News: भारी बारिश से 200 गांवों में आफत, फसलें हुईं बर्बाद

Fri, 29 Aug 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 29 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains cause trouble in 200 villages, crops destroyed
बिजनौर। पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्र में झमाझम बारिश किसानों के लिए अब आफत बन गई है। नदियों के पानी व बारिश से जिले में हजारों बीघा गन्ना, उड़द, धान आदि फसल बर्बाद हो रही हैं। एक सप्ताह पहले हुए प्रशासन के सर्वे में जिले में करीब 200 गांव में 4548.220 हेक्टेयर क्षेत्रफल बाढ़ से प्रभावित है। जलीलपुर, धामपुर क्षेत्र में बाढ़ का असर ज्यादा है।
विज्ञापन

सावन ही नहीं भादो माह में जमकर बारिश हो रही है। मैदानी व पहाड़ी क्षेत्र में झमाझम बारिश से जनपद की गंगा समेत सभी नदिया उफान पर है। गंगा नदी के पानी ने खेतों का कटान किया। बाढ़ व गन्ना फसल रोग की चपेट में होने से किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। चीनी मिलों के अनुसार बारिश से काफी गन्ना बर्बाद हो गया। वहीं गन्ना फसल में लाल सड़न रोग लगने लगा है। बाढ़ व बीमारी को लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींची हुई हैं।
विज्ञापन

यह है बाढ़ प्रभावित ब्योरा : पिछले सप्ताह प्रशासन ने तहसीलों व अन्य विभाग से बाढ़ प्रभावित सर्वे कराया था। उसी के अनुसार बताया कि जिले में तहसील सदर बिजनौर 45 गांव में 252.742, नजीबाबाद के 3 गांव में 22870, तहसील चांदपुर के 41 गांव में 3557. 240 तथा धामपुर तहसील के 111 गांव में 715 .370 हेक्टेयर क्षेत्रफल प्रभावित है। यानी कुल 200 गांव में 4548.220 हेक्टेयर क्षेत्रफल प्रभावित है। प्रशासन दूसरी बार भी सर्वे करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed