फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Health workers boycott vaccination

महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने टीकाकरण का किया बहिष्कार, दिया धरना

Thu, 08 Oct 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Health workers boycott vaccination
नजीबाबाद में सीएमओ विजय यादव हड़ताली महिला स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याएं सुनते। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। मातृ शिशु कल्याण समिति के बैनर तले महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने टीकाकरण का बहिष्कार कर पीएचसी परिसर में धरना दिया। बाद में सीएमओ ने उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। जिस पर स्वास्थ्यकर्मियों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

पीएचसी की महिला स्वास्थ्यकर्मियों (एएनएम) ने सरकारी आवास पर संविदाकर्मी द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने, एएनएम सर्वेश रानी को आवास न देने के बावजूद चार साल से किराया काटने, जांच कर रहे प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.सर्वेश निराला के स्थानांतरण के विरोध में दो दिन पूर्व तहसील में प्रदर्शन किया था। महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने मांगें पूरी न होने पर टीकाकरण का बहिष्कार करते हुए बुधवार को पीएचसी पर धरना दिया।
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ विजय कुमार यादव ने एसीएमओ डॉ.पीआर नायर, पीएचसी के प्रभारी डॉ.फैज हैदर, नेत्र विशेषज्ञ डॉ.पंकज विश्नोई की उपस्थिति में महिला स्वास्थ्यकर्मियों की समस्याएं सुनीं। मातृ शिशु कल्याण समिति की अध्यक्ष वर्षा रानी ने उनके समक्ष सारी समस्याएं रखीं। महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने संविदा कर्मियों पर प्राइवेट प्रसव कार्य करने का भी आरोप लगाया। सीएमओ विजय कुमार यादव ने उपकेंद्रों पर प्रसव से संबंधित तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं का निस्तारण कराने, आवास न मिलने पर हो रही कटौती तत्काल स्थगित करने, आवासों पर लोनिवि मानकों के अनुसार कटौती किए जाने, आवास पर अवैध कब्जे मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed