{"_id":"66a40c12cc3db6018108cf84","slug":"health-department-team-sealed-the-hospital-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-127641-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील किया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील किया अस्पताल
विज्ञापन
बिजनौर। निजी अस्पताल पर कार्रवाई नहीं होने पर भाकियू महात्मा टिकैत के पदाधिकारी ने शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय में धरने पर बैठ गए। किसानों के धरने पर बैठने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया।
भाकियू महात्मा टिकैत के जिलाध्यक्ष चौधरी रोहिताश सिंह ने बताया कि नजीबाबाद के आजाद हॉस्पिटल में तीन महीने पहले गांव ईसशोपुर निवासी विमला पत्नी लवकुश का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के दौरान चिकित्सक ने महिला के पेट में पट्टी छोड़ दी। इसके बाद अन्य निजी हॉस्पिटल में ऑपरेशन कराकर पट्टी निकलवाई गई। इसे लेकर वह धरने पर बैठे रहे। इस मौके पर जिला प्रभारी चौधरी राजवीर सिंह, जितेंद्र हुड्डा, तिलकराम, सोमपाल, अशोक कुमार चौधरी, अनुदीप आदि मौजूद रहे। उधर, किसानों के धरने पर बैठने के बाद सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल के निर्देश पर डॉ. केके राहुल ने आजाद हॉस्पिटल को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान नायाब तहसीलदार श्याम सुंदर भी रहे। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजय कुमार गोयल ने बताया कि पहले भी अस्पताल की जांच कराई थी। मगर शिकायतकर्ता जांच से संतुष्ट नहीं थे। जिसके बाद दोबारा टीम भेजकर अस्पताल पर कार्रवाई की गई है।