{"_id":"686c19ac66efedbed80925c7","slug":"headache-or-stomach-problem-check-after-20-days-till-then-you-have-to-take-medicine-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-154094-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सिर में दर्द या पेट में परेशानी, 20 दिन बाद जांच, तब तक दवा है खानी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सिर में दर्द या पेट में परेशानी, 20 दिन बाद जांच, तब तक दवा है खानी...
Tue, 08 Jul 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को संख्या तो बढ़ने लगी है लेकिन, सुविधाओं की संख्या घट रही है। मेडिकल अस्पताल में जांच सुविधा भी नहीं सुधर पा रही हैं। इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि अल्ट्रासाउंड और सिटी स्कैन कराने के लिए मरीजों को तारीख पर तारीख मिल रही है। इससे मरीजों को जांच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
मेडिकल अस्पताल में रोजाना एक हजार से ज्यादा नए मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से रोजाना करीब 200 मरीज अल्ट्रासाउंड कराने पहुंच रहे हैं। जबकि, अल्ट्रासाउंड करने वाले रेडियोलॉजिस्ट केवल एक हैं। वह दिन में एक्सरे रिपोर्ट सहित अन्य कार्य भी देखते हैं। जिसके चलते रोजाना करीब 35 मरीजों के ही अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। ऐसे में मरीजों को तारीख पर तारीख मिल रही है। इस समय मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए 28 जुलाई और उसके बाद की तारीख दी जा रही है।
सिटी स्कैन के लिए एक सप्ताह की तारीख
मेडिकल अस्पताल में सिटी स्कैन कराने के लिए भी मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है। रोजाना पांच से 10 मरीजों को करीब एक सप्ताह बाद तक की तारीख मिल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जिन मरीजों का बाद में सिटी स्कैन किया जा सकता है। उन्हें ही तारीख दी जा रही है।
विज्ञापन
वायरल लोड जांच रिपोर्ट आने में लग रहे 20 दिन
मेडिकल अस्पताल में जांच किट खत्म हो गई थी। जिस कारण हेपेटाइटिस बी की वायरल लोड जांच के लिए सैंपल मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजे जा रहे, जिससे मरीजों की वायरल लोड की जांच रिपोर्ट आने में 20 दिन लग रहे हैं। डाॅ. पूजा शर्मा का कहना है कि वायरल लोड जांच दोबारा शुरू हो गई हैं।
केस नंबर एक
बिजनौर के एक गांव निवासी सुमित ने बताया कि खाना खाने के बाद पेट में दर्द होता है। दवाई लेने अस्पताल आया। जहां, चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा। यहां अल्ट्रासाउंड कराने के लिए 28 जुलाई की तारीख दी है। अब 20 दिन बाद अल्ट्रासाउंड कराने आना है। जबकि, दर्द की समस्या अब है।
केस नंबर दो
धामपुर निवासी एक मरीज ने बताया कि करीब 15 दिन से सिर में दर्द हो रहा है। अस्पताल में चिकित्सक ने सिटी स्कैन कराने का परामर्श दिया है। मेडिकल अस्पताल में सिटी स्कैन कराने के लिए चार दिन बाद आने के लिए कहा है।
मेडिकल अस्पताल में सिर्फ एक रेडियोलॉजिस्ट है। मानक के अनुसार एक चिकित्सक एक दिन में 20 अल्ट्रासाउंड कर सकता है। मरीजों की संख्या को देखते हुए ज्यादा अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। इमरजेंसी मरीजों के अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन तुरंत किए जा रहे हैं। -डॉ. मनोज सेन, सीएमएस, जिला पुरुष अस्पताल, बिजनौर