{"_id":"57f00c724f1c1bb61b5740ed","slug":"head-bowed-at-the-rate-of-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता के दर पर झुकाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता के दर पर झुकाया शीश
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
पहले नवरात्र पर काली माता के मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर(ब्यूरो)। शनिवार को शारदीय नवरात्रे के पहले व्रत पर मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मंदिर में जाकर देवी मैया के चरणों के शीश नवाकर परिजनों के लिए मंगल कामनाएं कीं।
मंदिरों में तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। चामुंडा देवी मंदिर, श्री मां कालिका शक्ति पीठ मंदिर पर भारी मात्रा में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिरों में प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। दोपहर तक मंदिरों में भीड़ की यही स्थिति रही। आसपास के गांवों के श्रद्धालु भी मंदिरों पर प्रसाद चढ़ाने आए। शीतला माता मंदिर पर भी श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया। इस दौरान मंदिरों के बाहर मेले जैसा माहौल रहा। छोटे बच्चों ने खेल-खिलौनों की जमकर खरीदारी की। चामुंडा देवी मंदिर और श्री मां कालिका शक्ति पीठ मंदिर पर शाम के समय विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा।