फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Haldaur police station chief and in-charge of sugar mill post Chandpur suspended

Bijnor News: हल्दौर थाना अध्यक्ष और चीनी मिल चौकी चांदपुर के प्रभारी निलंबित

Sat, 19 Apr 2025 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 19 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Haldaur police station chief and in-charge of sugar mill post Chandpur suspended
बिजनौर। पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे को गलत तरीके से जेल भेजने के मामले में चांदपुर के तत्कालीन और हल्दाैर के थाना अध्यक्ष व चीनी मिल चौकी प्रभारी को एसपी ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


नजीबाबाद के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी गोविंद सिंह पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर हैं। जिनकी तैनाती फिलहाल पीलीभीत में चल रही है। चांदपुर पुलिस ने चार अप्रैल को इंस्पेक्टर गोविंद सिंह के बेटे कुलवंत सिंह और उसके दोस्त सौरभ को गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ एक किशोरी ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बेटे की गिरफ्तारी होने पर पीड़ित इंस्पेक्टर ने अवकाश लेकर खुद ही मामले की विवेचना की। एक पेट्रोल पंप की सीसी टीवी फुटेज हासिल की। सीसीटीवी फुटेज में पेट्रोल पंप पर रिपोर्ट दर्ज करने वाली किशोरी और पुलिस के आने की तस्वीर सामने आई। निरीक्षक ने पेट्रोल पंप से सीसीटीवी फुटेज लेकर डीआइजी मुरादाबाद से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि पुलिस ने बिना जांच किए उसके बेटे को गलत तरीके से जेल भेज दिया है। डीआइजी ने इसकी जांच सीओ चांदपुर को सौंपी। जांच में पाया गया कि कुलवंत को गलत जेल भेजा गया है। लापरवाही सामने आने पर एसपी ने हल्दौर थाना प्रभारी पुष्कर मेहरा और शुगर मिल चौकी इंचार्ज जोगेंद्र सिंह तेवतिया को निलंबित कर दिया है। बता दे की जिस वक्त का यह मामला था उसे वक्त पुष्कर सिंह मेहरा चांदपुर थाने के थाना अध्यक्ष हुआ करते थे बाद में उन्हें चांदपुर से हटकर थाना हल्दौर का चार्ज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अभिषेक झा ने बताया कि विवेचना में लापरवाही पर एसओ और चौकी इंचार्ज को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed