फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Haiderpur wetland water will not dry till March

Bijnor News: अब मार्च तक नहीं सूखेगा हैदरपुर वेटलैंड का पानी

Fri, 10 Mar 2023 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Haiderpur wetland water will not dry till March
बिजनौर। अब प्रवासी पक्षियों का बसेरा गंगा बैराज के पास देर तक रहेगा और मार्च से पहले हैदरपुर वेटलैंड का पानी भी नहीं सूखेगा। सिंचाई विभाग, राजस्व और वन विभाग के बीच इसे लेकर सहमति बन गई है। वहीं शासन की टीम ने भी इसकी सिफारिश की थी। अब बैराज की अपस्ट्रीम में मार्च तक 220 मीटर जलस्तर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

बिजनौर गंगा बैराज के पास हैदरपुर वेटलैंड को रामसर साइट का दर्जा मिल चुका है। यहां पर तीन सौ से ज्यादा देशी व प्रवासी पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिलती हैं और अक्तूबर से मार्च तक प्रवासी पक्षियों का बसेरा रहता है। यहां पर करीब 20 हजार से ज्यादा पक्षी सर्दियों भर अपना डेरा डाले रहते हैं। इस बार फरवरी में ही सिंचाई विभाग ने गेट खोलकर झील का पानी निकाल दिया। इसके बाद प्रवासी पक्षी झील छोड़कर दूसरे क्षेत्रों की ओर जाने लगे। इसके बाद खादर क्षेत्र में हैदरपुर वेटलैंड की जमीन पर अवैध खेती का खुलासा भी हुआ।
विज्ञापन

शासन की टीम ने भी यहां का निरीक्षण किया तो पाया समय से पहले पानी छोड़ना जहां पक्षियों के लिए नुकसान दायक है। वहीं अवैध खेती को इससे बढ़ावा मिलता है। इसके बाद मुजफ्फरनगर और बिजनौर के राजस्व और सिंचाई व वन विभाग के अफसरों के बीच भी बैठकें हुई। इसमें बैराज के ऊपर का जलस्तर 220 मीटर रखने पर सहमति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध खेती पर लगेगी लगाम, डूबी रहेगी जमीन
खादर क्षेत्र में गेहूं की खेती बड़े क्षेत्रफल में होती है। इस बार अवैध खेती को लेकर भी दोनों जिलों के अफसरों ने भी खूब भागदौड़ की। पता चला तीन हजार बीघा से भी ज्यादा में अवैध रूप से गेहूं की बुवाई कर दी गई थी। अब बैराज से ऊपर 220 मीटर जलस्तर बना रहने से यह अधिकांश क्षेत्र पानी में डूबा रहेगा और अवैध खेती पर भी रोक लग जाएगी।

तीनों विभागों की जलस्तर पर सहमति बन गई है। जलस्तर करीब 220 मीटर रहना है। सिंचाई विभाग भी इसके लिए तैयार है। ऐसा होने पर प्रवासी पक्षी यहां देर तक रुके रहेंगे।
ज्ञान सिंह, एसडीओ वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed