फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar fell in 15 feet deep well, team engaged in rescue

Bijnor: नूरपुर क्षेत्र में कुएं में गिरा गुलदार, रेस्कयू में लगी टीम

Sun, 29 Jan 2023 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 29 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Guldar fell in 15 feet deep well, team engaged in rescue
नूरपुर के ग्राम धमरौला में कुएं में गिरा गुलदार।

उत्तर प्रदेश के बिजनौ में नूरपुर थानाक्षेत्र में जंगल मे बने कुएं में गुलदार गिर गया। वन विभाग की टीम ने कुएं पर जाल लगाकर गुलदार को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिश के बाद भी सफलता नही मिली।

विज्ञापन


ग्राम धमरौला निवासी कृपाल सिंह के खेत पर काफी पुराना कुआं बना हुआ है। करीब तीन फुट व्यास व 15 फुट गहरे कुएं में एक गुलदार गिर गया। रविवार की दोपहर कृपाल सिंह जब खेतों पर गए तो गुर्राहट सुनकर गुलदार के कुएं में गिरने का पता लगा। गुलदार के कुएं में गिरने की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर वन विभाग की टीम व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने रस्सी आदि डालकर गुलदार को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। गुलदार बाहर निकलने के बाद किसी को नुकसान न पहुंचा दें, इसके लिए वन विभाग की टीम ने कुएं के ऊपर जाल लगा दिया। इसके साथ ही मौके पर पिंजरा भी मंगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार भेजे जाने तक गुलदार को कुएं से निकाला नहीं जा सका था। वन विभाग की टीम उसे निकालने के प्रयास में लगी थी। मौके पर मौजूद वन दरोगा वाकर रजा ने बताया कि कुएं में गिरा गुलदार ही है। उसे सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed