{"_id":"600872608ebc3e32852b816c","slug":"guldar-attacked-teenager-in-madhpuri-bijnor-news-mrt521519644","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के बिजनौर में गुलदार का आतंक, किशोर पर हमला कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के बिजनौर में गुलदार का आतंक, किशोर पर हमला कर किया घायल
Wed, 20 Jan 2021 11:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़-बढ़ापुर के गांव मधपुरी में गुलदार के हमले में जख्मी किशोर।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुलदार ने बढ़ापुर के गांव मधपुरी में बस्ती के समीप किशोर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। गांव निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि उनका दस वर्षीय पुत्र प्रिंस मंगलवार को गुरुद्वारे गया था। शाम साढ़े छह बजे के करीब वह घर लौट रहा था।
विज्ञापन
गांव में पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने प्रिंस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। गांव वालों के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग निकला। घायल किशोर को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। गांव के आसपास गुलदार के दिखने से गांव वालों में दहशत है।
विज्ञापन
उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है। वहीं, साहूवाला रेंज के रेंजर वीरेंद्र रावत ने बताया कि उन्होंने टीम को मौके पर भेजा था। वहां गुलदार के पंजों के निशान नहीं मिले हैं। संभवत: किशोर को किसी कुत्ते ने हमला कर घायल किया है।
विज्ञापन
बता दें कि साहूवाला वन क्षेत्र से सटे गांव में भगौता, इनायतपुर, रामनगरगोसाई, शाहनगर कुराली आदि गांवों में गुलदार व हाथियों का आतंक है। गुलदार व हाथी गेहूं की फसलों को रौंदकर भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों को इकट्ठा होकर खेतों पर रखवाली के लिए जाना पड़ रहा है।
मंगलवार देर शाम शाहनगर कुराली निवासी अजय कुमार, नवनीत, कलवा सिंह, हीरा सिंह आदि युवक खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे थे। इसी दौरान एक मादा गुलदार शवक के साथ दहाड़ते हुए युवकों की तरफ दौड़ा, जिसे देख चारों युवक एक पेड़ पर चढ़ गए। बताया गया कि करीब एक घंटे तक वह पेड़ पर चढ़े रहे। मादा गुलदार शावकों को लेकर पेड़ के नीचे उछल कूद करने लगी।
यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात: बलकटी से काटकर हत्या, खेत में पड़ी मिली लाश, जांच में जुटे अफसर
इसके बाद युवकों ने अपने आप को घिरा देख मोबाइल फोन से परिजनों को सूचित किया। सूचना पर गांव के लोग इकट्ठा होकर खेतों की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने बमुश्किल मादा गुलदार को जंगल की ओर खदेड़ा और चारों युवकों की जान बचाई।