फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Guldar attacked forest ranger during rescue in Bijnor district

Bijnor: रेस्क्यू के दौरान गुलदार ने रेंजर पर किया हमला, हालत गंभीर, अस्पताल में कराया भर्ती

Mon, 29 Apr 2024 06:24 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 29 Apr 2024 06:24 PM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर में रेस्क्यू के दौरान गुलदार ने वन रेंजर पर हमला कर दिया। हमले में रेंजर बुरी तरह घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Guldar attacked forest ranger during rescue in Bijnor district
गुलदार। फाइल फोटो

विस्तार

बिजनौर में नगीना क्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुर में रेस्क्यू के दौरान गुलदार ने रेंजर पर हमला बोल दिया। बताया गया कि वन विभाग की टीम द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए जाल लगाया जा रहा था, इसी दौरान गुलदार द्वारा किए गए हमले में वन रेंजर गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर अवस्था में रेंजर को धामपुर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुर में पिछले कई दिनों से गुलदार के दस्तक की सूचना पर सोमवार दोपहर में वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने के लिए जाल व पिंजरा लगाने की तैयारी कर रही थी।

विज्ञापन

बताया जाता है कि वन रेंजर प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम जब पिंजरे से पहले जाल लगाने का कार्य कर रही थी तो तभी अचानक गन्ने के खेत से आए गुलदार ने रेंजर पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। गुलदार के हमले में रेंजर के घायल होने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और रेंजर को इलाज के लिए धामपुर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: Meerut: भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम को दी जान से मारने की धमकी, समर्थकों में आक्रोश, वीडियो वायरल

वन विभाग के एसडीओ अंशुमान मित्तल व ज्ञान सिंह ने बताया कि गुलदार के हमले में वन रेंजर प्रदीप शर्मा के सिर पर पंजे के गहरे घांव हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा हाथ व शरीर के कई अन्य स्थानों पर भी गुलदार के पंजों ने रेंजर को घायल कर दिया है। उनका कहना है कि हमलावर गुलदार को रेस्क्यू करने के लिए कई टीम मौके पर भेजी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut: अरुण गोविल की एक्स पर डिलीट पोस्ट ने खलबली मचाई, विपक्षी बोले-किसका दोहरा चरित्र सामने आया?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed