{"_id":"597251664f1c1bdc798b45aa","slug":"grover-pavilions-from-the-hail-of-har-har-mahadev-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
एक कांवड राष्ट्र के नाम का जल मोहल्ला जाटान में झारखंडी मंदिर पर चढ़ाते शिवभक्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में शिवरात्रि पर शिवालय हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। शिवालयों पर सुबह से शिवभक्तों की जलाभिषेक करने को लाइन लगी रही।
श्रावण मास की शिवरात्रि पर जिले के शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ नहीं लाते थे। सर्दियों में महाशिवरात्रि पर जिले में कांवड़ लाई जाती है। अब कुछ शिवभक्तों ने श्रावण मास में भी हरिद्वार से कांवड़ लाने के साथ जल लाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को शिवरात्रि पर शिवालयों पर सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ लगी रही। शिवभक्तों ने शिवालयों पर जलाभिषेक करने के साथ हरिद्वार से कांवड़ लाकर जल व प्रसाद चढ़ाया। शिवालयों पर सुबह से ही हर-हर महादेव, बम-बम भोले की गूंज सुनाई देती रही। श्रद्धालुओं ने शिवरात्रि पर व्रत भी रखा। गांव खारी स्थित प्रसिद्ध झारखंडी मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूरदराज तक से श्रद्धालु शिवालय पर जलाभिषेक करने के लिए आए। दिनभर शिवालय पर श्रद्धालु आते-जाते रहे। गांव बिजनौर में लाखन के घेर में स्थित शिव मंदिर, गीता नगरी के मंदिर, काली मंदिर, बालाजी मंदिर, घेर राम बाग के शिव मंदिर, मोहल्ला चाहशीरी स्थित श्रीशिव मंदिर बाबा लंगोटिया महाराज, समेत कई मंदिरों के अलावा गांव जलालपुर के पास स्थित कुबड़ा शिव मंदिर ,झालू के मनोकामना मंदिर, छतरी वाला कुंआ स्थित शिवमंदिर , बड़ा बाजार में स्थित शिव मंदिर , रामलीला मैदान में स्थित शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मनोकामना मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शिवरात्रि पर मंदिरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
औघड़दानी से परिवार में खुशहाली की कामना
नजीबाबाद में श्रावण मास की शिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक किया। राधा मंडल शिव मंदिर में भोले का गुणगान किया गया। क्षेत्र के मोटा महादेव मंदिर में परंपरागत जलाभिषेक कर रहे कांवड़ियों के बीच पहुंचे शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर धर्मलाभ उठाया। रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर एवं शिव वाटिका में स्थित विशाल मूर्ति पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु कतारों में लगे रहे। इसके अलावा मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, गायत्री शक्तिपीठ स्थित प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, शिवशक्ति धाम मंदिर, महामृत्युंजय शिव मंदिर सहित शिवालयों में पूजा अर्चना एवं भजन कीर्तन के बीच जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
उधर, दीवान परमानंद स्थित राधा मंडल शिव मंदिर में पंडित अभय भारद्वाज की देखरेख में शिवभक्तों ने रूद्र महाकाल का श्रृंगार किया। भोले की महिमा है न्यारी... सरीखे भजनों से वातावरण शिवमय हो गया। कार्यक्रम में विपुल, रजत, बुद्घदेव शर्मा, प्रमोद तिवारी, इशु, विभोर, शिवा, अंकित, सुभाषचंद्र, विनोद, नीलम अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, अनीता भारद्वाज, सनी आदि उपस्थित रहे।