फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Groom missing two days before marriage

शादी से दो दिन पहले दूल्हा लापता

Sun, 23 May 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Groom missing two days before marriage
शादी से दो दिन पहले दूल्हा लापता
विज्ञापन

स्योहारा। शादी से दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में दूल्हा घर से लापता हो गया। घटना से दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया। दूल्हे के भाई ने पुलिस को तहरीर सौंपकर अपने भाई की सकुशल बरामदगी की मांग की। थाना क्षेत्र एक गांव में दूल्हा अपनी शादी से दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। रविवार को रिश्ता आना था। लेकिन दुल्हन के घर दूल्हे के लापता होने की जानकारी पहुंची। यह जानकारी दुल्हन पक्ष के लोगों को हुई तो कोहराम मच गया। दुल्हन पक्ष के लोग भी दूल्हे के गांव पहुंच गए। दुल्हन पक्ष व दूल्हे पक्ष के लोगों में काफी गहमागहमी के बाद समझौता हो गया है। जिसके बाद दूल्हे के भाई ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपते हुए अपने भाई की सकुशल बरामदगी मांग की। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed