फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Greenery will prevail in homes with lights on Diwali

दिवाली पर रोशनी के साथ घरों में छाएगी हरियाली

Mon, 01 Nov 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Greenery will prevail in homes with lights on Diwali
बिजनौर में दीपावली में उपहार में देने के लिए तैयार किए गए पौधे। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। दीपावली पर अब घरों को केवल रोशनी से ही नहीं बल्कि पौधों की हरियाली भी फैल रही है। काफी लोग दीपावली पर घरों में लगाने के लिए पौधे भी खरीद रहे हैं। इसके अलावा इस बार लोग एक-दूसरे को उपहार में देने के लिए पौधे खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

दीपावली की रौनक चारों ओर है। बाजार पूरी तरह सज गए हैं और उपभोक्ताओं को लुभाने की पूरी कोशिश की जा रही है। उपभोक्ताओं की भीड़ भी बाजार में उमड़ रही है। दीपावली पर घरों में दीये जलाने की परंपरा सदियों पुरानी है और बदलते वक्त के साथ घरों को जगमग करने के लिए झालर लगाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। दीपावली पर अब जिले में नई परंपरा भी शुरू हुई है। साफ-सफाई कराने के बाद अब जिलेवासी घरों में हरियाली को बढ़ावा दे रहे हैं। दीपावली पर इस बार पौधों की बिक्री बाकी सालों से ज्यादा हो रही है। इसके अलावा पहली बार उपहार में देने के लिए पौधों की बुकिंग की जा रही है। दीपावली पर गमले सहित उपहार में दिए जाने वाले इन पौधों की कीमत 150 रुपये से 15 हजार रुपये तक है। बोनशाई का पौधा सबसे महंगा है। इसकी कीमत 15 हजार से 60 हजार रुपये तक है।
विज्ञापन

ये पौधे बने हैं पसंद
फूलों के साथ बाकी पौधों की भी खूब मांग हैं। इनमें पेपोरोमिया, सिंगोनियम, सेंसबेरिया, पीस लिली, ऑक्सीकोडियम, जेलम जनाडू, फिलेडेंड्रान आदि की खूब बिक्री हो रही है। गेंदा, गुलाब तो सदाबहार बिक्री वाले पौधे हैं ही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौधों की बिक्री बढ़ी
ओमधारा नर्सरी के मालिक शैलेंद्रवीर सिंह के अनुसार इस बार काफी लोग पौधे खरीदने के लिए आ रहे हैं। उपहार में देने के लिए भी गमले सहित पौधे तैयार किए गए हैं। पौधों से घरों में सुंदरता और हरियाली दोनों बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed