फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Govardhan Puja...wishing happiness and prosperity for the family

Bijnor News: गोवर्धन पूजा... परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना

Sun, 03 Nov 2024 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Govardhan Puja...wishing happiness and prosperity for the family
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। जिले भर में गोवर्धन पूजा उत्सव शनिवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर परिवार और पशुओं की सुख समृद्धि की कामना की। गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है।
प्रदर्शनी मैदान में स्थित गोशाला में भी गोवर्धन पूजा की गई। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने अपने घरों में गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर रोली, अक्षत, खील, बताशे, धूप, दीप, कुमकुम, पुष्प आदि से भगवान गोवर्धन की शाम को पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही गोवर्धन व अन्नकूट की विधि विधान से पूजा की गई।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों ने पूजा के दौरान कृषि यंत्रों को भी रखा। मान्यता है कि इंद्रदेव ने एक बार क्रोधित होकर अधिक बारिश की। पशुओं और लोगों को बारिश से बचाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी अंगुली से गोवर्धन पर्वत को उठा लिया था। इसके बाद से ही गोवर्धन पूजा की शुरूआत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

n गायों को तिलक कर खिलाया प्रसाद : बिजनौर शहर में स्थित गोशाला में नगरपालिका चेयरपर्सन इंदिरा सिंह ने गोवर्धन पूजा की। गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाकर फूल माला से सजाया। पूजन के बाद गोशाला में गायों का तिलक कर उन्हें प्रसाद खिलाया गया। इस दौरान नगरपालिका अधिशासी अधिकारी विकास कुमार, सफाई निरीक्षक गोविंद चौधरी आदि मौजूद रहे।
उधर, स्योहारा क्षेत्र के ग्राम जटनंगला में किसान नेता चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत अपने परिवार के साथ किसानों, मजदूरो, सीमा पर जवानों और देश की खुशहाली के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पूजा में चौधरी हुकुम सिंह, रणवीर सिंह, अतुल कुमार, अमित चोधरी, पुष्पा देवी, पूनम देवी, स्वाती देवी आदि परिवार के सभी सदस्य शामिल रहे।
उधर, नजीबाबाद, मंडावली, नांगलसोती, धामपुर क्षेत्रों में गोवर्धन पूजन की परंपरागत तरीके से मनाया गया। महिलाओं ने घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा अर्चना की और परिवार की खुशहाली की कामना की।
वहीं, चांदपुर के मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। गुरु नेतराम मंदिर, शिव होल्का मंदिर, श्रीहनुमत धाम, शिव मंदिर टेका वाला, शिव मूर्ति शिव मंदिर, श्री हनुमान मंदिर आदि में अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण करने वालों की भीड़ लगी रही।

उधर, अफजलगढ़, रेहड़ और कादराबाद में भी गोवर्धन पूजा की गई। अगवानपुर में ग्राम प्रधान कैलाश चंद्र सहित ग्रामीण गोशाला पहुंचे और गो पूजन कर गुड़ व लड्डू का भोग लगाया। अजीमुल्लानगर में चौधरी अमरपाल सिंह, जयपाल सिंह, जसपाल सिंह, राहुल गहलोत ने गो पूजन किया।ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed