{"_id":"62586a504d8ae070c02be809","slug":"go-early-come-late-we-don-t-stay-with-you-bijnor-news-mrt5845565163","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दी जाना देर से आना, हमको संग नहीं रहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्दी जाना देर से आना, हमको संग नहीं रहना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्दी जाना देर से आना, हमको संग नहीं रहना
बिजनौर। पति के घर से जल्दी निकलने और देर से घर आने की आदत से परेशान एक महिला केस दर्ज कराने पहुंच गई। परिवार परामर्श केंद्र पहुंची एक महिला ने कहा कि पति शाम को देर से घर आता है। मुझे इसके साथ नहीं रहना। एएसपी सिटी ने महिला की काउंसिलिंग करते हुए उसे समझाया। करीब एक घंटा तक दोनों को परामर्श देकर एक दूसरे के संग रहने पर राजी किया गया।
मामूली बातों पर पति और पत्नी के बीच विवाद हो रहे हैं। एक ऐसा ही मामला बृहस्पतिवार को परिवार परामर्श केेंद्र में देखने को मिला। यहां एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह सुनवाई कर रहे थे। एक दंपती की शिकायत सुनते हुए महिला से पूछा गया कि दिक्कत क्या है। जिस पर महिला ने बताया कि उसके पति शाम को देर से घर लौटते हैं। रात में गन्ना तौलने चले जाते हैं। इस पर एएसपी सिटी ने काफी देर तक दोनों को समझाया। आखिरकार दोनों संग रहने पर राजी हो गए। जिन्होंने परामर्श केंद्र में ही एक दूसरे को माला पहनाई, बाद में महिला अपने पति के संग ससुराल चली गई।
पांच परिवारों में कराया समझौता
बृहस्पतिवार को परिवार परामर्श केंद्र में पांच मामलों को सुना गया। परिवार परामर्श के सदस्यों की सूझबूझ से पति-पत्नी के मध्य आपसी मनमुटाव व कलह को दूर करते हुए एक परिवार को आपसी समझौता कराया गया। एसआई सपना रानी, महिला आरक्षी शिवाली, निशा तोमर, रुबी पुंडीर, रीना पुंडीर, रचना बालियान, पूनम, समिति सदस्य आनंद स्वरूप शर्मा, सुमन चौधरी, शोभा शर्मा मौजूद रहे।